खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, मुहाल हुआ जीना, निवासियों ने लगायी विभाग से गुहार

खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, मुहाल हुआ जीना, निवासियों ने लगायी विभाग से गुहार

जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर गांव में बीते लगभग एक सप्ताह से बिजली गुल रहने के कारण ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। ट्रांसफॉर्मर खराब होने से पूरा गांव अंधेरे में डूबा है। विभागीय उदासीनता और जनप्रतिनिधियों की खामोशी ने लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। 

ट्रांसफॉर्मर में आयी खराबी के कारण भीषण गर्मी में पंखे-कूलर बंद पड़े हैं। दिन में चिलचिलाती धूप लोगों को घरों में भी चैन से बैठने नहीं दे रही। रात होते ही घना अंधेरा फैल जाता है। ग्रामीण घरों में कैद रहने को मजबूर हैं, क्योंकि बरसात के मौसम में सांप-बिच्छू निकलने का डर सताता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को हो रही है। रात में रोशनी न होने से पढ़ाई पूरी तरह चौपट है। ऑनलाइन क्लास भी बंद हैं। बिजली न होने से चापाकल और मोटर ठप हैं। गांव में पेयजल का संकट भी गहराने लगा है। मोबाइल और टॉर्च चार्ज करने के लिए ग्रामीणों को दूसरे गांव का सहारा लेना पड़ रहा है।

इस मामले पर स्थानीय मुखिया का कहना है कि बिजली विभाग को ट्रांसफॉर्मर खराब होने की सूचना दे दी गई है। अधिकारियों ने जल्द मरम्मत का भरोसा दिलाया है। लेकिन चिंता करने की बात ये है कि एक सप्ताह होने को चला है इसके बावजूद न तो विभाग की कोई टीम गांव पहुंची और न ही कोई अधिकारी सुध लेने आया। इससे नाराज ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली बहाल नहीं की गई तो वे प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में जामताड़ा विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता अभिषेक आनंद ने ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। पिछले दिनों हुए बारिश में बज्रपात के कारण यह घटना हुई है। ट्रांसफार्मर उपलब्ध होने पर दो दिनों के भीतर ही ट्रांसफार्मर ठीक कर दिया जाएगा या बदल दिया जाएगा जिससे ग्रामीणों को परेशानी न हो। फिलहाल फतेहपुर के ग्रामीण बिजली विभाग के अधिकारियों के आने और ट्रांसफॉर्मर बदलने का इंतजार कर रहे हैं।

जामताडा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
Sep 02, 2026, 5:52:00 PM
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
Sep 02, 2026, 5:49:00 PM
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
Sep 02, 2026, 5:09:00 PM
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 5:04:00 PM
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 02, 2026, 4:59:00 PM
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
Sep 02, 2026, 4:54:00 PM
अवैध नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, संचालकों में हड़कंप
अवैध नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, संचालकों में हड़कंप
Sep 02, 2026, 4:21:00 PM
झूठे अपहरण का नाटक रच परिजनों से दो लाख मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल
झूठे अपहरण का नाटक रच परिजनों से दो लाख मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 4:01:00 PM
पटना में होगी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्थापना, सभी जिलों में होगा अटल कला भवन का निर्माण: मंत्री
पटना में होगी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्थापना, सभी जिलों में होगा अटल कला भवन का निर्माण: मंत्री
Sep 02, 2026, 3:57:00 PM
पुलिस ज्यादती पर पॉक्सो कोर्ट का कड़ा रुख, भोरे थानाध्यक्ष समेत तीन दारोगा और पुलिसकर्मियों पर चलेगा ट्रायल
पुलिस ज्यादती पर पॉक्सो कोर्ट का कड़ा रुख, भोरे थानाध्यक्ष समेत तीन दारोगा और पुलिसकर्मियों पर चलेगा ट्रायल
Sep 02, 2026, 3:49:00 PM