नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने बुजुर्ग आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
झारखंड के जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गांव के ही 65 वर्षीय बुजुर्ग पर 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है।

झारखंड के जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गांव के ही 65 वर्षीय बुजुर्ग पर 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पॉस्को एक्ट के तहत जेल भेज दिया है।
नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव के अनुसार, घटना बुधवार रात की है। गुरुवार को पीड़िता की मां ने नाला थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। आवेदन में बताया गया कि उनकी 11 वर्षीय बेटी के साथ गांव के एक बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया। आवेदन के आधार पर नाला पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। मामला पॉस्को अधिनियम की धारा और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। केस संख्या 41/26 है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है और बयान 164 के तहत दर्ज करवाने की प्रक्रिया चल रही है। मामले की जांच गहनता से की जा रही है।
जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट













