मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुआ गहन मंथन

झारखंड जिले के जामताडा में नाला प्रखंड संसाधन केंद्र के तत्वावधान में बुधवार को प्लस टू उच्च विद्यालय नाला के प्रांगण में मासिक गुरु गोष्ठी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुआ गहन मंथन

झारखंड जिले के जामताडा में नाला प्रखंड संसाधन केंद्र के तत्वावधान में बुधवार को प्लस टू उच्च विद्यालय नाला के प्रांगण में मासिक गुरु गोष्ठी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नाला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष ने की। गुरु गोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा गुरु वंदना के साथ की गई। गोष्ठी में प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित सितम्बर माह के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित एजेंडा की गहन समीक्षा की गई।

इस दौरान बीईओ मिलन कुमार घोष ने कहा कि सभी विद्यालयों को शिक्षा में गुणवत्ता और पारदर्शिता लाना पहली प्राथमिकता है। गोष्ठी में मुख्य रूप से एसएमसी के पुनर्गठन एवं ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर इंट्री, शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति, ई-कल्याण पोर्टल पर छात्रवृत्ति, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। इसके अलावा स्वच्छ विद्यालय एवं हरित रेटिंग (एसएचवीआर), निपुण भारत मिशन के तहत पंजीकरण, मध्याह्न भोजन (एमडीएम) में एसएमएस, आच्छादन, आईएफए गोली, पोषण वाटिका, पंक्तिबद्ध भोजन, एप्रन एवं हाथ धुलाई की व्यवस्था, बाल संसद, बैगलेस डे, आईसीटी एवं स्मार्ट क्लास, यू-डाइस प्लस में टीचर प्रोफाइल, स्कूल प्रोफाइल एवं स्टूडेंट प्रोफाइल के ईपी, जीपी, एफपी की समीक्षा पर विशेष जोर दिया गया।

साथ ही एमडीएम में एसएनए स्पर्श की समीक्षा, एसएसए के अंतर्गत ग्रांट की स्थिति, एमडीएम निधि का भोजन हेतु अपडेट, अपार आईडी निर्माण हेतु वेरिफाइड डेटा, छात्र उपस्थिति बढ़ाने हेतु प्रयास, एसएमसी मीटिंग एवं एसएचडब्ल्यूपी की समीक्षा, प्रोजेक्ट रेल, स्प्लिट सिलेबस, गुड हैंडराइटिंग हेतु गहन समीक्षा, केजीबीवी समीक्षा, बाल विवाह व सड़क सुरक्षा, नशामुक्त विद्यालय, बैंक पासबुक ओपनिंग एवं आधार निर्माण, शिक्षक आई-कार्ड एवं छात्र यूनिफॉर्म, घंटी, स्वच्छता, साफ-सफाई, पठन-पाठन एवं एसए-1 परीक्षा, जेएनवी प्रवेश परीक्षा जो 28 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है, की तैयारी पर चर्चा हुई। अंत में पुस्तकालय, प्रयोगशाला, पेयजल, शौचालय की सुव्यवस्था, 'मैं भी निपुण मेरा विद्यालय भी निपुण' (एफएलएन) लक्ष्य की प्राप्ति एवं ऑनलाइन जूम मीटिंग तथा अभिभावक-प्रत्यक्ष संवाद कार्यक्रम की समीक्षा की गई।

जामताड़ा से संतोष की रिपोर्ट

Trending News

शिक्षक की हत्या का आरोप, परिजनों ने अस्पताल गेट पर शव रखकर किया सड़क जाम, पुलिस पर गंभीर आरोप..
शिक्षक की हत्या का आरोप, परिजनों ने अस्पताल गेट पर शव रखकर किया सड़क जाम, पुलिस पर गंभीर आरोप..
Sep 18, 2026, 10:38:00 AM
शराब से लदी ट्रक पलटी, लूटने की मची होड़, पुलिस पहुंची
शराब से लदी ट्रक पलटी, लूटने की मची होड़, पुलिस पहुंची
Sep 18, 2026, 10:06:00 AM
बड़ी खबर : 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ आकाश ने किया आत्मसमर्पण
बड़ी खबर : 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ आकाश ने किया आत्मसमर्पण
Sep 18, 2026, 9:59:00 AM
मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुआ गहन मंथन
मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुआ गहन मंथन
Sep 18, 2026, 9:45:00 AM
रडार पर चौकीदार, एसीबी ने मारी रेड़, मचा हड़कंप
रडार पर चौकीदार, एसीबी ने मारी रेड़, मचा हड़कंप
Sep 18, 2026, 9:20:00 AM
जर्जर सड़क बनी हादसों की वजह, टला बड़ा हादसा, ग्रामीणों में आक्रोश
जर्जर सड़क बनी हादसों की वजह, टला बड़ा हादसा, ग्रामीणों में आक्रोश
Sep 18, 2026, 9:02:00 AM
डबल मर्डर से दहला चंद्रपुरा, दरवाजा खटखटा कर मार दी पति-पत्नी को गोली
डबल मर्डर से दहला चंद्रपुरा, दरवाजा खटखटा कर मार दी पति-पत्नी को गोली
Sep 18, 2026, 8:34:00 AM
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त: कम सर्जरी और बेवजह रेफर करने वालों पर होगी कार्रवाई
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त: कम सर्जरी और बेवजह रेफर करने वालों पर होगी कार्रवाई
Sep 17, 2026, 7:40:00 PM
मां हो तो ऐसी! पांच बेटियों में दो शिक्षिका, एक क्लर्क और अब सुषमा ने NET-JRF में पाई सफलता
मां हो तो ऐसी! पांच बेटियों में दो शिक्षिका, एक क्लर्क और अब सुषमा ने NET-JRF में पाई सफलता
Sep 17, 2026, 7:28:00 PM
अनुशासनहीनता पडी भारी, वरीय अधिकारी से अभद्रता और धमकी देने पर राजस्व कर्मचारी निलंबित
अनुशासनहीनता पडी भारी, वरीय अधिकारी से अभद्रता और धमकी देने पर राजस्व कर्मचारी निलंबित
Sep 17, 2026, 7:24:00 PM