कर्माटांड़ में धूमधाम से मनाई गई बिपदतरिणी पूजा, तेलकियारी गांव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कर्माटांड़ में धूमधाम से मनाई गई बिपदतरिणी पूजा, तेलकियारी गांव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कर्माटांड़ प्रखंड क्षेत्र के तेलकियारी गांव में शनिवार को मां बिपदतरिणी पूजा श्रद्धा भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। पूजा में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि उत्तम स्वास्थ्य और सभी संकटों से रक्षा की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

पूजा-अर्चना के उपरांत महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मां बिपदतरिणी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूरा गांव जय मां बिपदतरिणी एवं जय मां काली के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने माता से गांव एवं क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

पूजा के सफल आयोजन में तेलकियारी बिपदतरिणी पूजा समिति के मुख्य सदस्य प्रदीप दत्ता, खोखन सेन, दुलाल दत्ता, लालू सेन, बिल्टू दत्ता, मीनाल दत्ता, समीर सेन, सुबल सेन सहित दर्जनों ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा। सभी ने मिलकर पूजा की व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

वहीं श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से शरबत वितरण की व्यवस्था भी की गई। इस सेवा कार्य में बरुण दत्ता, बिपुल सेन, सुबल सेन, गणेश दत्ता, राजेश दत्ता, रबी सेन, लाल्टू दत्ता, भोलानाथ सेन, लालू सेन, राज सेन सहित दर्जनों युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 

आयोजन के दौरान सामाजिक एकता, भाईचारे और धार्मिक आस्था का सुंदर संगम देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम का समापन माता की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

जामताड़ा से अशोक कुमार मंडल की रिपोर्ट 

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM