जामताड़ा में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई मां विपदतारिणी पूजा, महिलाओं ने ये मांगा

जामताड़ा में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई मां विपदतारिणी पूजा, महिलाओं ने ये मांगा

आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष में रथयात्रा के बाद पड़ने वाले पहले शनिवार और मंगलवार को मनाई जाने वाली मां विपदतारिणी पूजा इस बार भी जामताड़ा जिले में पूरे भक्तिभाव और धूमधाम से संपन्न हुई। सुबह से ही जिले के सभी छह प्रखंडों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं, जो देर शाम तक बनी रहीं। मंदिर परिसर जयकारों और शंख-घंटियों की गूंज से गूंजते रहे।

महिलाओं ने व्रत रखकर मां को 13 प्रकार के फल, 13 प्रकार के फूल और 13 प्रकार के मिष्ठान्न अर्पित किए। मान्यता है कि इस पूजा से परिवार में सुख-समृद्धि आती है, संतान स्वस्थ रहती है, पति की दीर्घायु होती है और सभी प्रकार की विपदाओं से रक्षा होती है। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को मां विपदतारिणी की कथा सुनाई गई। 

कथा श्रवण के बाद पंडितों ने मां की रक्षा डोर तैयार कर पहले उसे मां की प्रतिमा में बांधा, फिर व्रतधारी महिलाओं की कलाई में बांधकर उनके जीवन की रक्षा की कामना की।पूजा के समापन पर महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर "सिंदूर खेला" किया और व्रत का पारण किया। मंदिर समितियों ने प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विपदतारिणी पूजा जामताड़ा की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा बन गई है। हर साल इस दिन घर-घर में विशेष पकवान बनते हैं और महिलाएं सामूहिक रूप से पूजा में शामिल होकर एकता और आस्था का संदेश देती हैं। प्रशासन की ओर से भी प्रमुख मंदिरों के आसपास साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM