जामताड़ा में कानून-व्यवस्था को लेकर एसपी सख्त, साइबर अपराध और लंबित वारंट पर त्वरित कार्रवाई के आदेश

जिले में अपराध पर लगाम कसने और आमजन का पुलिस पर भरोसा बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई।

जामताड़ा में कानून-व्यवस्था को लेकर एसपी सख्त, साइबर अपराध और लंबित वारंट पर त्वरित कार्रवाई के आदेश

जिले में अपराध पर लगाम कसने और आमजन का पुलिस पर भरोसा बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह ने की। इस दौरान जिले के सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी मौजूद रहे। 

बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सुरक्षा इंतजाम और लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई।इस दौरान एसपी ने बताया कि मई 2026 से अब तक जिले में कुल 753 वारंटों का निष्पादन कर गिरफ्तारी की गई है। वहीं सिर्फ जून माह में विभिन्न कांडों में वांछित 43 अभियुक्तों को दबोच कर जेल भेजा गया है।

इन बिंदुओं पर दिए कड़े निर्देश

बैठक में एसपी ने सभी पदाधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए।जिसमें बताया कि गंभीर मामलों में शामिल और हाल में जेल से छूटे अपराधियों की सूची बनाकर उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। सीमावर्ती थानों के अपराधियों पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। 

महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गंभीर कांडों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया। जिले में साइबर ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ लगातार छापेमारी करने और सूचना मिलते ही कार्रवाई कर इस अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा सभी लंबित कांड, वारंट और स्थायी वारंटों का सत्यापन कर जल्द निष्पादन करने को कहा। बैंकों, एटीएम, ज्वेलरी दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर नियमित गश्त बढ़ाने का भी निर्देश दिया।सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता चलाने और यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने को कहा। साथ ही महिला प्रताड़ना, दहेज प्रथा, बाल विवाह, नशा और साइबर अपराध के खिलाफ स्कूल-कॉलेज और गांवों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाने का आदेश दिया।

मौके पर उन्होंने आगामी श्रावणी मेला 2026 को देखते हुए एसपी ने कहा कि सड़क मार्ग से आने-जाने वाले कांवरियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर सघन गश्त और निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। बैठक के बाद पुलिस केन्द्र जामताड़ा में पुलिस सभा भी आयोजित की गई। इसमें जिले भर के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया गया। एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुलिस-पब्लिक के बीच मित्रवत संबंध बनाना भी जरूरी है, ताकि आम लोग बेझिझक अपनी बात पुलिस तक पहुंचा सकें।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
Sep 01, 2026, 5:53:00 PM
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
Sep 01, 2026, 5:42:00 PM