जामताड़ा: सुग्गी पहाड़ी में शुरू हुई हर रविवारी प्रार्थना, बाबूलाल मरांडी बोले-यह पहल बनेगी संथाल गांवों की पहचान

जामताड़ा जिले के सुग्गी पहाड़ी गांव में रविवार को मांझी थान परिसर भक्ति और एकता के स्वर से गूंज उठा। यहां के नाइकी बाबा यानी मांझी हाड़ाम और पूरे गांव के लोगों के साथ नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी सामूहिक प्रार्थना में शामिल हुए।

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 05, 2026, 2:06:00 PM

जामताड़ा जिले के सुग्गी पहाड़ी गांव में रविवार को मांझी थान परिसर भक्ति और एकता के स्वर से गूंज उठा। यहां के नाइकी बाबा यानी मांझी हाड़ाम और पूरे गांव के लोगों के साथ नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी सामूहिक प्रार्थना में शामिल हुए।

गांव के मुखिया की पहल पर अब से हर रविवार को मांझी थान में सामूहिक पूजा-अर्चना की शुरुआत की गई है। अब तक संथाल समाज में मांझी थान और जाहेर थान में पूजा विशेष अवसरों और तय समय पर ही होती थी, लेकिन सुग्गी पहाड़ी ने पहली बार इसे साप्ताहिक परंपरा का रूप दिया है।

प्रार्थना के बाद बाबूलाल मरांडी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि संथाल समाज द्वारा इस तरह की पहल पहली बार देखने को मिली है। यह बहुत सराहनीय कदम है। मांझी थान हमारी आस्था और एकजुटता का केंद्र है। अगर हर गांव में इसी तरह हर रविवार सामूहिक प्रार्थना शुरू हो जाए, तो हमारी संस्कृति और मजबूत होगी। यही तो हमारे संथाल भाई-बहनों की असली पहचान है।

ग्रामीणों का कहना है कि सामूहिक प्रार्थना से गांव में आपसी भाईचारा बढ़ेगा और नई पीढ़ी अपनी परंपराओं से जुड़ी रहेगी। नाइकी बाबा ने भी कहा कि अब हर रविवार सुबह गांव के सभी लोग मांझी थान में एक साथ जुटकर पूजा करेंगे।

सुग्गी पहाड़ी की इस पहल को इलाके में खूब सराहा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि आसपास के अन्य संथाल गांव भी इस परंपरा को अपनाएंगे।

संतोष कुमार, जामताड़ा

Trending News

झारखंड में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार: टेक्सटाइल व निवेश प्रोत्साहन नीति 2026 के ड्राफ्ट जारी, मांगी राय...

Jul 05, 2026, 3:13:00 PM
बांकीपुर से उम्मीदवार घोषित होते ही खूब गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार की परीक्षा, उनकी जिंदगी...

Jul 05, 2026, 3:05:00 PM
बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर लड़ेंगे उपचुनाव, जन सुराज ने की घोषणा, बीजेपी-तेजस्वी से होगी भिड़ंत

Jul 05, 2026, 2:38:00 PM
मोतिहारी: MP लिखी स्कॉर्पियो और बाइक में जोरदार टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Jul 05, 2026, 2:18:00 PM
जामताड़ा: सुग्गी पहाड़ी में शुरू हुई हर रविवारी प्रार्थना, बाबूलाल मरांडी बोले-यह पहल बनेगी संथाल गांवों की पहचान
जामताड़ा: सुग्गी पहाड़ी में शुरू हुई हर रविवारी प्रार्थना, बाबूलाल मरांडी बोले-यह पहल बनेगी संथाल गांवों की पहचान
Jul 05, 2026, 2:06:00 PM
भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद बिहार पुलिस का सोशल मीडिया स्ट्राइक, 12 कंटेंट क्रिएटर्स पर FIR, 50 से अधिक ID डिलीट..

Jul 05, 2026, 1:05:00 PM
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर PM मोदी-CM  सम्राट ने जताया दुख, जानिए क्या कहा..

Jul 05, 2026, 12:39:00 PM
नवादा: विधायक कौशल यादव की अध्यक्षता में बैठक, जनता की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिया निर्देश

Jul 05, 2026, 12:15:00 PM
पुलिस जांच के बीच भरत तिवारी की मां का बड़ा ऐलान, बहन ने भी कह दिया..अब तो...

Jul 05, 2026, 12:05:00 PM
पुलिस के डर से पुरुष घर छोड़ भागे!, महिलाएं रो रही-जान दे देंगे, पप्पू यादव-राजद सांसद भी उतरे

Jul 05, 2026, 11:43:00 AM