जामताड़ा: सर्पदंश से भाजपा नेता की मौत, कुंडहित में पसरा मातम, बंगाल ले जाते समय तोड़ा दम

जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड के सदर पंचायत में रविवार देर रात हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

जामताड़ा: सर्पदंश से भाजपा नेता की मौत, कुंडहित में पसरा मातम, बंगाल ले जाते समय तोड़ा दम

जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड के सदर पंचायत में रविवार देर रात हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सर्पदंश के कारण भाजपा कुंडहित मंडल के उपाध्यक्ष रवि बाद्यकर, उम्र करीब 45 वर्ष, की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार रवि बाद्यकर को रविवार रात अचानक सांप ने काट लिया। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर पश्चिम बंगाल के शिउड़ी स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने काफी प्रयास किए, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

सोमवार दोपहर तक उनका पार्थिव शरीर गांव लाने की कवायद चलती रही। जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची, सदर पंचायत समेत आसपास के क्षेत्र में शोक छा गया। घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रवि बाद्यकर भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता माने जाते थे। कुंडहित मंडल में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते हुए वे संगठन को मजबूत करने में जुटे रहते थे। मिलनसार स्वभाव और लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने के कारण क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ थी।

उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी सदमे में आ गए। कई नेताओं ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

गांव के लोग बता रहे हैं कि बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गई हैं, लेकिन समय पर समुचित इलाज न मिलने से कीमती जानें जा रही हैं। रवि बाद्यकर के असमय चले जाने से कुंडहित भाजपा को एक सक्रिय और समर्पित नेता खोना पड़ा है।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
Sep 01, 2026, 5:53:00 PM
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
Sep 01, 2026, 5:42:00 PM