जामताड़ा: पीले रंग में सराबोर दिखा सृजन पब्लिक स्कूल, 'मैंगो डे' पर बच्चों ने जाना आम के गुण

रविवार को जामताड़ा के मिहिजाम पालबगान स्थित सृजन पब्लिक स्कूल का माहौल पूरी तरह आम के रंग में रंग गया। मौसमी फलों के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यालय में मैंगो डे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

पूरे परिसर को आम, पत्तों और पीले गुब्बारों से सजाया गया था। नर्सरी से प्राथमिक कक्षाओं तक के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राएं पीली वेशभूषा में स्कूल पहुंचे। उनकी वेशभूषा और चेहरे की चमक से ऐसा लग रहा था मानो पूरा स्कूल ही आम के बगीचे में तब्दील हो गया हो। 

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को आम के पोषक तत्वों के बारे में विस्तार से बताया गया। शिक्षकों ने बताया कि आम में विटामिन ए, विटामिन सी और कई जरूरी खनिज पाए जाते हैं। गर्मी में यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।

इस मौके पर बच्चों ने आम से बने विभिन्न व्यंजनों का प्रदर्शन भी किया। कक्षाओं में आम का रस, शेक, जैम, अचार और अन्य स्वादिष्ट पकवानों की स्टॉल सजाई गईं। बच्चों ने न सिर्फ इन व्यंजनों का आनंद लिया बल्कि अपने दोस्तों के साथ मिलकर खेल और सामूहिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में सीखने की जिज्ञासा जगाते हैं और उन्हें पौष्टिक आहार अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों के बीच आम से बने व्यंजन वितरित किए गए।

विद्यालय की अध्यक्षा सविता तिवारी ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आगे भी विद्यालय में इसी तरह ज्ञान और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
Sep 01, 2026, 5:53:00 PM
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
Sep 01, 2026, 5:42:00 PM