जामताड़ा: नाला में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की बैठक, कमेटी का पुनर्गठन, संगठन विस्तार पर जोर

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल नाला प्रखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को पीडब्लूडी परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नाला प्रखंड अध्यक्ष संतोष सिंह ने की।

जामताड़ा: नाला में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की बैठक, कमेटी का पुनर्गठन, संगठन विस्तार पर जोर

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल नाला प्रखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को पीडब्लूडी परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नाला प्रखंड अध्यक्ष संतोष सिंह ने की। गुरुवार को हुई इस बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और सामाजिक कार्यों को गति देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 

बैठक में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में जिला स्तर से विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अनूप राय, जिला मंत्री संजय परशुरामका और जिला महामंत्री विकास महतो विशेष रूप से पहुंचे।  उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दिशा-निर्देश दिए और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की बात कही।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अनूप राय ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार और सुरक्षा के भाव को मजबूत करना है। जिला मंत्री संजय परशुरामका और जिला महामंत्री विकास महतो ने भी सदस्यता अभियान तेज करने और युवाओं को संगठन से जोड़ने पर बल दिया। 

बैठक की अध्यक्षता कर रहे नाला प्रखंड अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य नाला प्रखंड के हर गांव तक संगठन को पहुंचाना है। युवा शक्ति को साथ लेकर सामाजिक कार्यों, सेवा कार्यों और धार्मिक आयोजनों को और मजबूती से करना है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संगठन से जोड़ें और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहें।उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में सदस्यता अभियान और रक्तदान शिविर जैसे सामाजिक कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी।

बजरंग दल नाला प्रखंड कमेटी का हुआ पुनर्गठन  

बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से बजरंग दल नाला प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन भी किया गया। इस दौरान विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारी चिरंजीत माजी को सह-संयोजक,पार्थ चक्रवर्ती को प्रखंड संयोजक ,अजीत बर्णवाल को प्रखंड मंत्री,तपु घोष को मीडिया प्रभारी,सुजीत राउत को गौ रक्षा प्रमुख, राणा बाउरी को मिलन प्रमुख,आकाश चक्रवर्ती को नाला पंचायत अध्यक्ष,गौरव मित्र को सत्संग प्रमुख तथा प्रकाश मंडल को दलाबड़ प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया।

प्रखंड के कार्यकर्ता भी हुए शामिल  

बैठक में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल नाला प्रखंड के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, सदस्यता अभियान और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने पर विचार-विमर्श किया गया।उक्त बैठक में तीर्थमय मंडल, मंजीत कुमार पातर, अपूर्व मंडल, सुजीत राउत, आकाश चक्रवर्ती, नीरज कुमार, प्रकाश मंडल, दीप चक्रवर्ती, गौरव मित्र, तपु घोष, राणा बाउरी, चिरंजीत माजी, अजीत बर्णवाल, कैलाश मंडल, अनाथ गोरांई, मनोज गोराई, विमल राय, बिष्णु घोष, बलराम मंडल,सुमन मिर्धा सहित अन्य  दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का प्रण लिया।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

ट्रांसफार्मर के नीचे डंप हो रहा कूड़ा, हादसे की आशंका
ट्रांसफार्मर के नीचे डंप हो रहा कूड़ा, हादसे की आशंका
Sep 02, 2026, 10:57:00 AM
अंचल कार्यालय में चले लात घूंसे, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल, जांच का आदेश
अंचल कार्यालय में चले लात घूंसे, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल, जांच का आदेश
Sep 02, 2026, 10:36:00 AM
आज से कृष्ण भक्ति में लीन होगा पटना, कृष्णोत्सव में बी प्राक करेंगे भजन क्लबिंग, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
आज से कृष्ण भक्ति में लीन होगा पटना, कृष्णोत्सव में बी प्राक करेंगे भजन क्लबिंग, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
Sep 02, 2026, 10:12:00 AM
कभी सब्जी बेचकर चलाते थे घर, आज पूरी दुनिया में देश का नाम किया रौशन
कभी सब्जी बेचकर चलाते थे घर, आज पूरी दुनिया में देश का नाम किया रौशन
Sep 02, 2026, 8:10:00 AM
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM