फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकली साइकिल रैली, फिटनेस का दिया संदेश

जामताड़ा: नागरिकों के दैनिक जीवन में फिटनेस को अभिन्न अंग के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रविवार सुबह नाला थाना क्षेत्र में फिट इंडिया के तहत भव्य साइकिल रैली निकाली गई।

फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकली साइकिल रैली, फिटनेस का दिया संदेश

जामताड़ा: नागरिकों के दैनिक जीवन में फिटनेस को अभिन्न अंग के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रविवार सुबह नाला थाना क्षेत्र में फिट इंडिया के तहत भव्य साइकिल रैली निकाली गई। फिट इंडिया के 100वें संस्करण के उपलक्ष्य पर आयोजित इस रैली का नेतृत्व नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने किया।

रैली सुबह नाला थाना परिसर से शुरू हुई, जो पूरे नाला बाजार का भ्रमण करते हुए पुनः थाना परिसर में आकर समाप्त हुई। रैली के दौरान पुलिस कर्मियों ने लोगों को नियमित व्यायाम, साइकिल चलाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने कहा कि फिट रहना केवल पुलिस के लिए ही नहीं, बल्कि हर नागरिक के लिए जरूरी है। साइकिल चलाना सबसे सरल और अच्छा व्यायाम है, इससे शरीर स्वस्थ रहता है और पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल और फिटनेस को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

रैली में थाना के एसआई सोभनाथ यादव,सरोज कुमार मंडल, पिंटू कुमार,एएसआई चंदन कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, जवान, छात्र पुलिस कैडेट, एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे बाजार भ्रमण के दौरान लोगों ने रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

दिसंबर की पहली तारीख से महंगा होगा सुधा दूध, छह महीने में दूसरी बार बढ़े दाम, आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार
दिसंबर की पहली तारीख से महंगा होगा सुधा दूध, छह महीने में दूसरी बार बढ़े दाम, आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार
Nov 29, 2026, 7:41:00 PM
फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकली साइकिल रैली, फिटनेस का दिया संदेश
फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकली साइकिल रैली, फिटनेस का दिया संदेश
Nov 29, 2026, 7:35:00 PM
DM-SP के सम्मेलन का दूसरा दिन, सीएम सम्राट ने IAS-IPS को दिया टास्क
DM-SP के सम्मेलन का दूसरा दिन, सीएम सम्राट ने IAS-IPS को दिया टास्क
Nov 29, 2026, 7:23:00 PM
रफ्तार और बदहाल सड़क ने उजाड़ दिया परिवार! दो मासूम बहनों की मौत, मां-बाप समेत तीन गंभीर
रफ्तार और बदहाल सड़क ने उजाड़ दिया परिवार! दो मासूम बहनों की मौत, मां-बाप समेत तीन गंभीर
Nov 29, 2026, 6:53:00 PM
'मोदी जी महिला के पीछे छिपकर वार कर रहे हैं' परिसीमन को लेकर  कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
'मोदी जी महिला के पीछे छिपकर वार कर रहे हैं' परिसीमन को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
Nov 29, 2026, 6:33:00 PM
बिहार कुम्हार प्रजापति सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
बिहार कुम्हार प्रजापति सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
Nov 29, 2026, 6:22:00 PM
अवैध शराब निर्माण भट्ठियों पर छापा, 15 ड्रम जावा महुआ बरामद
अवैध शराब निर्माण भट्ठियों पर छापा, 15 ड्रम जावा महुआ बरामद
Nov 29, 2026, 5:59:00 PM
फिट इंडिया अभियान: 215वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा साइकिल रैली का आयोजन, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
फिट इंडिया अभियान: 215वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा साइकिल रैली का आयोजन, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Nov 29, 2026, 5:39:00 PM
क्रिकेट का रोमांच शुरू, स्टील चैंपियंस ट्रॉफी में 33 टीमें दिखाएंगी दमखम, 462 कर्मचारी बनेंगे खिलाड़ी
क्रिकेट का रोमांच शुरू, स्टील चैंपियंस ट्रॉफी में 33 टीमें दिखाएंगी दमखम, 462 कर्मचारी बनेंगे खिलाड़ी
Nov 29, 2026, 5:16:00 PM
शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2351 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, छह वाहन भी कब्जे में
शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2351 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, छह वाहन भी कब्जे में
Nov 29, 2026, 4:55:00 PM