दिसंबर की पहली तारीख से महंगा होगा सुधा दूध, छह महीने में दूसरी बार बढ़े दाम, आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार

लोकप्रिय सुधा ब्रांड ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 दिसंबर 2026 से लागू होंगी। अलग-अलग श्रेणियों के दूध पर 2 से 5 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है।

दिसंबर की पहली तारीख से महंगा होगा सुधा दूध, छह महीने में दूसरी बार बढ़े दाम, आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार

बिहार में महंगाई का एक और झटका लगने वाला है। अब सुबह की चाय से लेकर बच्चों के दूध और घर की रसोई तक का बजट बिगड़ने वाला है। बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने लोकप्रिय सुधा ब्रांड के दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 दिसंबर 2026 से लागू होंगी। अलग-अलग श्रेणियों के दूध पर 2 से 5 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। खास बात यह है कि पिछले छह महीने के भीतर सुधा दूध की कीमतों में दूसरी बार इजाफा हुआ है।

कॉम्फेड की ओर से जारी नई दरों के मुताबिक, सुधा गोल्ड का आधा लीटर पैकेट अब 35 रुपये की जगह 37 रुपये में मिलेगा, जबकि एक लीटर पैकेट के लिए 68 रुपये की जगह 72 रुपये खर्च करने होंगे। सुधा शक्ति का आधा लीटर पैकेट 31 से बढ़कर 33 रुपये और एक लीटर पैकेट 60 से बढ़कर 64 रुपये का हो गया है।

सुधा काउ मिल्क की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। इसका आधा लीटर पैकेट 29 रुपये से बढ़कर 32 रुपये और एक लीटर पैकेट 57 रुपये से बढ़कर 62 रुपये हो गया है। वहीं सुधा टोंड दूध का आधा लीटर पैकेट 28 से बढ़कर 30 रुपये और एक लीटर 55 से बढ़कर 58 रुपये में मिलेगा। सुधा डबल टोंड दूध का आधा लीटर पैकेट 26 से बढ़कर 28 रुपये और एक लीटर पैकेट 50 से बढ़कर 54 रुपये का हो जाएगा।

दूध की कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब पहले से ही खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों ने आम परिवारों का बजट प्रभावित कर रखा है। बिहार में सुधा सिर्फ एक दूध का ब्रांड नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की रोजमर्रा की जरूरत का हिस्सा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए दूध की खपत हर घर में होती है। ऐसे में कीमतों में मामूली दिखने वाली यह बढ़ोतरी भी महीने के हिसाब से परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगी।

सवाल यह भी है कि जब छह महीने के भीतर दूसरी बार दूध महंगा हो रहा है, तो आम उपभोक्ता को राहत कब मिलेगी? दूध उत्पादकों को बेहतर कीमत मिलना जरूरी है, लेकिन इसके साथ उपभोक्ताओं की जेब का ख्याल रखना भी उतना ही अहम है। फिलहाल एक दिसंबर से सुधा दूध खरीदने वालों को हर पैकेट पर पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। यानी अब बिहार की सुबह की चाय भी थोड़ी महंगी होने जा रही है।

अनूप नारायण सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

दिसंबर की पहली तारीख से महंगा होगा सुधा दूध, छह महीने में दूसरी बार बढ़े दाम, आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार
दिसंबर की पहली तारीख से महंगा होगा सुधा दूध, छह महीने में दूसरी बार बढ़े दाम, आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार
Nov 29, 2026, 7:41:00 PM
फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकली साइकिल रैली, फिटनेस का दिया संदेश
फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकली साइकिल रैली, फिटनेस का दिया संदेश
Nov 29, 2026, 7:35:00 PM
DM-SP के सम्मेलन का दूसरा दिन, सीएम सम्राट ने IAS-IPS को दिया टास्क
DM-SP के सम्मेलन का दूसरा दिन, सीएम सम्राट ने IAS-IPS को दिया टास्क
Nov 29, 2026, 7:23:00 PM
रफ्तार और बदहाल सड़क ने उजाड़ दिया परिवार! दो मासूम बहनों की मौत, मां-बाप समेत तीन गंभीर
रफ्तार और बदहाल सड़क ने उजाड़ दिया परिवार! दो मासूम बहनों की मौत, मां-बाप समेत तीन गंभीर
Nov 29, 2026, 6:53:00 PM
'मोदी जी महिला के पीछे छिपकर वार कर रहे हैं' परिसीमन को लेकर  कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
'मोदी जी महिला के पीछे छिपकर वार कर रहे हैं' परिसीमन को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
Nov 29, 2026, 6:33:00 PM
बिहार कुम्हार प्रजापति सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
बिहार कुम्हार प्रजापति सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
Nov 29, 2026, 6:22:00 PM
अवैध शराब निर्माण भट्ठियों पर छापा, 15 ड्रम जावा महुआ बरामद
अवैध शराब निर्माण भट्ठियों पर छापा, 15 ड्रम जावा महुआ बरामद
Nov 29, 2026, 5:59:00 PM
फिट इंडिया अभियान: 215वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा साइकिल रैली का आयोजन, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
फिट इंडिया अभियान: 215वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा साइकिल रैली का आयोजन, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Nov 29, 2026, 5:39:00 PM
क्रिकेट का रोमांच शुरू, स्टील चैंपियंस ट्रॉफी में 33 टीमें दिखाएंगी दमखम, 462 कर्मचारी बनेंगे खिलाड़ी
क्रिकेट का रोमांच शुरू, स्टील चैंपियंस ट्रॉफी में 33 टीमें दिखाएंगी दमखम, 462 कर्मचारी बनेंगे खिलाड़ी
Nov 29, 2026, 5:16:00 PM
शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2351 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, छह वाहन भी कब्जे में
शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2351 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, छह वाहन भी कब्जे में
Nov 29, 2026, 4:55:00 PM