साइबर अपराध का गढ़ जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, रंगे हाथ ठगी करते किया गिरफ्तार

साइबर अपराध का गढ़ कहे जाने वाले जामताड़ा में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के दो गांवों में छापेमारी कर तीन शातिर साइबर अपराधियों को धर दबोचा गया।

साइबर अपराध का गढ़ जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, रंगे हाथ ठगी करते किया गिरफ्तार

साइबर अपराध का गढ़ कहे जाने वाले जामताड़ा में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना पर साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के दो गांवों में छापेमारी कर तीन शातिर साइबर अपराधियों को धर दबोचा गया। 

पुलिस टीम ने सबसे पहले ग्राम सियाटांड़ में मनोज मंडल के पुत्र राजकुमार मंडल (19) के घर दबिश दी। रंगे हाथ साइबर ठगी करते पकड़े गए राजकुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद टीम ने ग्राम लकरटंगा में अर्जुन मंडल के पुत्र सोनु कुमार मंडल (30) के घर छापा मारा। यहां से सोनु के साथ उसके साथी बंटी कुमार सेन (28), निवासी मंझलाडीह को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि राजकुमार मंडल लोगों के व्हाट्सएप पर आरटीओ ई चालान के नाम से फर्जी एपीके फाइल का लिंक भेजता था। लिंक पर क्लिक करते ही लोगों के फोन का एक्सेस ठगों के पास चला जाता था और वे ई-वॉलेट खाली कर देते थे। 

वहीं सोनु मंडल और बंटी सेन लोगों को फोन कर जियो सिम बंद होने का झांसा देते थे। रिचार्ज कराने के नाम पर ओटीपी लेकर बैंक खाते साफ कर देते थे। इनका नेटवर्क झारखंड से बाहर देश के कई राज्यों में फैला था।पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन और 6 सिम कार्ड जब्त किए हैं। 

साइबर थाना में कांड संख्या 41/26 दर्ज कर तीनों पर विभिन्न संगीन धाराओं में केस किया गया है। गिरफ्तार बंटी कुमार सेन का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी साइबर थाना कांड संख्या 69/24 में जेल जा चुका है। इस छापेमारी दल का नेतृत्व साइबर डीएसपी अमित कुमार कर रहे थे। 

टीम में पु०नि०-सह-थाना प्रभारी राजेश मंडल, पु०नि० चन्द्रमणि भारती और पु०नि० मनीष कुमार गुप्ता शामिल थे। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी किसी से साझा न करें।

संतोष कुमार, जामताड़ा 

Trending News

कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
Sep 02, 2026, 5:52:00 PM
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
Sep 02, 2026, 5:49:00 PM
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
Sep 02, 2026, 5:09:00 PM
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 5:04:00 PM
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 02, 2026, 4:59:00 PM
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
Sep 02, 2026, 4:54:00 PM
अवैध नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, संचालकों में हड़कंप
अवैध नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, संचालकों में हड़कंप
Sep 02, 2026, 4:21:00 PM
झूठे अपहरण का नाटक रच परिजनों से दो लाख मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल
झूठे अपहरण का नाटक रच परिजनों से दो लाख मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 4:01:00 PM
पटना में होगी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्थापना, सभी जिलों में होगा अटल कला भवन का निर्माण: मंत्री
पटना में होगी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्थापना, सभी जिलों में होगा अटल कला भवन का निर्माण: मंत्री
Sep 02, 2026, 3:57:00 PM
पुलिस ज्यादती पर पॉक्सो कोर्ट का कड़ा रुख, भोरे थानाध्यक्ष समेत तीन दारोगा और पुलिसकर्मियों पर चलेगा ट्रायल
पुलिस ज्यादती पर पॉक्सो कोर्ट का कड़ा रुख, भोरे थानाध्यक्ष समेत तीन दारोगा और पुलिसकर्मियों पर चलेगा ट्रायल
Sep 02, 2026, 3:49:00 PM