अपराधी बना फर्जी पुलिस, हथियार के साथ हुआ गिरफ्तार

झारखंड के जामताडा जिले से खबर है। यहां पुलिस की वर्दी पहनकर रौब झाड़ने और आम लोगों को डरा-धमकाकर वसूली करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

अपराधी बना फर्जी पुलिस, हथियार के साथ हुआ गिरफ्तार

झारखंड के जामताडा जिले से खबर है। यहां पुलिस की वर्दी पहनकर रौब झाड़ने और आम लोगों को डरा-धमकाकर वसूली करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी खुद को जवान बताकर इलाके में घूम रहा था। उसके पास से देसी कट्टा, कारतूस, वर्दी और कई मोबाइल बरामद किए गए हैं। ये जानकारी बुधवार को डीएसपी वसीम राजा ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। 

डीएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 28 जुलाई की शाम एसयूवी और वारंटी-फरारियों की छापेमारी के लिए निकली पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कानगोई डोमदहा रोड पर पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में घूम रहा है और लोगों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। कानगोई पत्थर डंप के पास एक युवक बूट-पैंट और सादी गंजी पहनकर बैठा शराब पी रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम अनुप कुमार, पिता कृष्णा वर्मा, पता कानगोई, थाना मिहिजाम बताया और खुद को जैप-05 देवघर का जवान बताया। इस दौरान पुलिस को शक हुआ तो उससे आईडी कार्ड मांगा गया। उसने जैप-05 का परिचय पत्र दिखाया, लेकिन उसमें नियुक्ति और जन्म तिथि में गड़बड़ी मिली। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने फर्जी आईकार्ड बनवाया था और धनबाद से वर्दी खरीदकर पहनता था। वर्दी का रौब दिखाकर वह लोगों को डरा-धमकाकर वसूली करता था।

पुलिस ने आरोपी के पास से चितकबरा रंग का पिट्ठू बैग जब्त किया। इस दौरान तलाशी में एक देसी कट्टा और पांच जिंदा गोली, दो काले रंग की वॉकी-टॉकी, एक चार्जर के साथ ,दो चाकू, तीन स्मार्ट मोबाइल, फर्जी जैप-05 का आईकार्ड, पुलिस की वर्दी दो कैमोफ्लाइज पैंट, एक कैमोफ्लाइज शर्ट, हवलदार के लोगो के साथ, एक कैमोफ्लाइज गोल टोपी, एक खाकी बेल्ट, एक जोड़ा काला बूट, एक जोड़ा मोजा, एक कैमोफ्लाइज पिट्ठू बैग और एक डायरी सामान जब्त किया।

उन्होंने जानकारी दी कि पकड़े गए अनुप कुमार के खिलाफ पहले भी चितरंजन थाना में कांड संख्या 13/2014 दर्ज है। उस पर आईपीसी की धारा 498 ए, 323, 406, 506 और 3/4 डीपी एक्ट के तहत केस चल रहा है। फिलहाल मिहिजाम थाना में कांड संख्या 50/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने और किन-किन लोगों को निशाना बनाया है।

जामताड़ा से संतोष की रिपोर्ट

Trending News

भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Oct 16, 2026, 7:48:00 PM
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
Oct 16, 2026, 7:30:00 PM
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
Oct 16, 2026, 7:18:00 PM
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM