स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

राज्य के जामताड़ा जिले के सदर अस्पताल में बीते दिनों हुए एक महिला और नवजात की मौत के बाद गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय का माहौल गरमा गया।

स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

राज्य के जामताड़ा जिले के सदर अस्पताल में बीते दिनों हुए एक महिला और नवजात की मौत के बाद गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय का माहौल गरमा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और सरकार के रवैये के विरोध में पीडब्ल्यूडी परिसर से बजरंगबली चौक तक मशाल जुलूस निकाला और जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अस्पताल में हुई घटना के बाद आम जनता के आक्रोश को दबाने के लिए विभाग ने भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। इसी के विरोध में अब 31 जुलाई को जिले के समाहरणालय के सामने बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।मशाल जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार होश में आओ, स्वास्थ्य मंत्री हाय-हाय, डॉ. इरफान अंसारी की दादागिरी नहीं चलेगी जैसे नारे लगाकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

शहर के बजरंगबली चौक पर सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी माधव चंद्र महतो ने तीखे शब्दों में कहा कि अगर सरकार को जनता की जरा भी संवेदना है तो स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को तत्काल बर्खास्त किया जाए। अस्पतालों में व्यवस्था चौपट है और जिम्मेदार लोग बचने के लिए विरोध करने वालों पर केस थोप रहे हैं। उन्होंने ऐलान किया कि 31 जुलाई को हजारों लोग समाहरणालय पहुंचकर झूठे मुकदमों को वापस लेने और निकम्मी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। कहा कि अगर मांगे नहीं मानी गईं तो चरणबद्ध आंदोलन तेज किया जाएगा और अगला कार्यक्रम जेल भरो आंदोलन शुरूआत किया जाएगा।

जुलूस का नेतृत्व नाला मंडल अध्यक्ष कैलाश मंडल, नाला पूर्वांचल मंडल अध्यक्ष किशन मुर्मू और खैरा मंडल अध्यक्ष मोहित भोक्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष सुकमुनी हेम्ब्रम, जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह, तापस भट्टाचार्य, रंजीत तिवारी, दिलीप हेम्ब्रम,निपेन सिंह, गिरिधारी ठाकुर, ठाकुर मनी सिंह, जीतेन राउत, कमल पैतंडी, बुधन भंडारी, सिटु सिंह, पूर्णचंद्र मंडल, चंद्र मोहन घोष, निमाई घोष, राना बाउरी और बिपद मंडल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

जामताडा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

INDvsWI : आज करो या मरो का मुकाबला, जो जीता सीरीज उसके नाम
INDvsWI : आज करो या मरो का मुकाबला, जो जीता सीरीज उसके नाम
Oct 17, 2026, 8:26:00 AM
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Oct 16, 2026, 7:48:00 PM
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
Oct 16, 2026, 7:30:00 PM
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
Oct 16, 2026, 7:18:00 PM
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM