BJP ने मनाया संविधान गौरव दिवस, अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

गुरुवार को संविधान गौरव दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में जामताड़ा नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा पुराना कोर्ट स्थित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया ग

BJP ने मनाया संविधान गौरव दिवस, अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जामताड़ा : गुरुवार को संविधान गौरव दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में जामताड़ा नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा पुराना कोर्ट स्थित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि आज हमारे लिए गर्व का विषय है, पूरा देश संविधान गौरव दिवस मना रहा है और इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में संविधान की रक्षा हो रही है। संविधान में जो कर्तव्य दिए गए हैं, उसे पूरे देशवासी निभा रहे हैं। 

जामताड़ा भापा के तत्वावधान में हमारे सभी मंडलों में संविधान गौरव दिवस मनाया जा रहा है

इस दिवस पर जामताड़ा भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में हमारे सभी मंडलों में संविधान गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इसी निमित्त आज जामताड़ा नगर स्थित संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि संविधान गौरव दिवस भारतीय लोकतंत्र की गरिमा, समानता, स्वतंत्रता और न्याय के मूल्यों को याद करने का दिन है। आज जामताड़ा नगर के कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा पुराना कोर्ट स्थित संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करने और देश की एकता व अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। 

सुनील हांसदा ने कहा- आज 26 नवंबर को भाजपा संविधान गौरव दिवस के रूप में मना रही है

मौके पर भाजपा नेता सुनील हांसदा ने कहा कि आज 26 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी संविधान गौरव दिवस के रूप में मना रही है। बाबा भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान से आज पूरा देश चल रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान की रक्षा कर रहे हैं। और जो कांग्रेस इस देश में लगभग 70 वर्षों तक राज किया है, वह कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी संविधान को नहीं मानती है तो मैं उनको बता देना चाहता हूं कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में संविधान में संशोधन सबसे अधिक किया है और संविधान के विरुद्ध काम किया है और अभी भी वह संविधान को नीचा दिखाने का काम करते हैं। 

संविधान गौरव दिवस के अवसर पर आज जामताड़ा के भाजपा कार्यकर्ता बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर रहे हैं - जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा

जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा ने कहा कि संविधान गौरव दिवस के अवसर पर आज जामताड़ा के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर रहे हैं और जिस प्रकार से भारत के संविधान को बनाने में इन्होंने अपना योगदान दिया, उस अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान की रक्षा करके आगे बढ़ा रहे हैं। हम भारतवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि आज इस देश के निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की गौरवशाली यात्रा को हम सभी नागरिक नमन कर रहे हैं। 

गौर बाउरी ने कहा- भाजपा के कार्यकर्ता आज हर बूथ, हर मंडल में संविधान गौरव दिवस मना रहे हैं

गौर बाउरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आज हर बूथ, हर मंडल में संविधान गौरव दिवस मना रहे हैं। बाबा साहब को बहुत-बहुत धन्यवाद कि उन्होंने देश को संविधान दिया है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा संविधान की रक्षा की है और आगे भी करती रहेगी।इस अवसर पर जिला महामंत्री कमलेश मंडल, भाजपा नेता राजेंद्र राउत, देवेंदु नायक, रातू दास, विनोद चौबे, कृष्णेंदु नायक, सुदर्शन कुमार व मिथुन गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

कांग्रेस पर बरसे BJP अध्यक्ष, कहा- संविधान का सबसे अधिक दुरुपयोग करने वाली संविधान बचाने का कर रही है ढोंग
कांग्रेस पर बरसे BJP अध्यक्ष, कहा- संविधान का सबसे अधिक दुरुपयोग करने वाली संविधान बचाने का कर रही है ढोंग
Nov 26, 2026, 7:30:00 PM
BJP ने मनाया संविधान गौरव दिवस, अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
BJP ने मनाया संविधान गौरव दिवस, अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Nov 26, 2026, 7:20:00 PM
JDU ने जारी की 137 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी की सूची, नीतीश कुमार समेत कई दिग्गज शामिल
JDU ने जारी की 137 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी की सूची, नीतीश कुमार समेत कई दिग्गज शामिल
Nov 26, 2026, 7:09:00 PM
सिंदरी परिसर में एकदिवसीय रोजगार-सह- ऋण मेला का आयोजन
सिंदरी परिसर में एकदिवसीय रोजगार-सह- ऋण मेला का आयोजन
Nov 26, 2026, 7:05:00 PM
30 दिन, 3 जिंदगियां और पुलिस के खाली हाथ! मां-बच्चों का सुराग नहीं, सोशल मीडिया पर खुली चुनौती
30 दिन, 3 जिंदगियां और पुलिस के खाली हाथ! मां-बच्चों का सुराग नहीं, सोशल मीडिया पर खुली चुनौती
Nov 26, 2026, 6:50:00 PM
संविधान दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया प्रस्तावना का पाठ, मौलिक कर्तव्यों के पालन का लिया संकल्प
संविधान दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया प्रस्तावना का पाठ, मौलिक कर्तव्यों के पालन का लिया संकल्प
Nov 26, 2026, 6:35:00 PM
कलियासोल अंचल के शीतलपुर मौजा में सरकारी भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
कलियासोल अंचल के शीतलपुर मौजा में सरकारी भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
Nov 26, 2026, 6:20:00 PM
NSS द्वारा स्वच्छता से संबंधितत शपथ समारोह, सेमिनार व सर्टिफिकेट का वितरण
NSS द्वारा स्वच्छता से संबंधितत शपथ समारोह, सेमिनार व सर्टिफिकेट का वितरण
Nov 26, 2026, 6:05:00 PM
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) की युवा प्रदेश कमिटी एवं जिला अध्यक्षों की सूची जारी
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) की युवा प्रदेश कमिटी एवं जिला अध्यक्षों की सूची जारी
Nov 26, 2026, 6:00:00 PM
थावे में लापता दूसरे मदरसा छात्र का भी शव बरामद, 2 जिलों की पुलिस कर रही कैंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
थावे में लापता दूसरे मदरसा छात्र का भी शव बरामद, 2 जिलों की पुलिस कर रही कैंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Nov 26, 2026, 5:50:00 PM