हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) की युवा प्रदेश कमिटी एवं जिला अध्यक्षों की सूची जारी

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) पार्टी के युवा प्रदेश कमिटी एवं विभिन्न जिलों के युवा जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई। पार्टी की युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने प्रदेश कमिटी एवं जिला अध्यक्षों के नामों की आधिकारिक घोषणा की।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) की युवा प्रदेश कमिटी एवं जिला अध्यक्षों की सूची जारी

पटना : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) पार्टी के युवा प्रदेश कमिटी एवं विभिन्न जिलों के युवा जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई। पार्टी की युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने प्रदेश कमिटी एवं जिला अध्यक्षों के नामों की आधिकारिक घोषणा की। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन एवं प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

युवा किसी भी राजनीतिक संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं - राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि युवा किसी भी राजनीतिक संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। युवाओं की ऊर्जा, सोच और संकल्प से ही संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलती है। पार्टी का लक्ष्य युवाओं को संगठन में उचित भागीदारी देने के साथ-साथ उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपना है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं तथा युवाओं की समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाएं। 

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने कहा- युवा संगठन का विस्तार पार्टी के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि युवा संगठन का विस्तार पार्टी के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें राजनीतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के लिए तैयार करना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। पार्टी युवाओं को केवल भागीदारी ही नहीं, बल्कि नेतृत्व का अवसर भी प्रदान कर रही है। 

युवा प्रदेश अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा- घोषित कमिटी में सक्रिय, समर्पित एवं ऊर्जावान युवाओं को जिम्मेदारी दी गई है

युवा प्रदेश अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा कि घोषित कमिटी में सक्रिय, समर्पित एवं ऊर्जावान युवाओं को जिम्मेदारी दी गई है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के सहयोग से युवा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तथा जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्यामसुंदर शरण,युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो कमाल परवेज,सुनील शाह,गीता पासवान,राम बिलास प्रसाद मो नजमी आदि लोग उपस्थित थे।

इनको बनाया गया जिला अध्यक्ष

जिन लोगों को जिला का अध्यक्ष बनाया गया है, उनमें पश्चिम चंपारण में राजीव राय, अरवल में शंकर पासवान और खगडिया में सुमित कुमार को जिम्मेदारी दी गयी है। इसी प्रकार भागलपुर सनोज यादव, मुंगेर राजकुमार शाह, पूर्णिया कुंदन यादव, गया संतोष कुमार मांझी, नवादा आकाश राज, भोजपुर रामबाबू, मुजफ्फरपुर मेवा लाल यादव, किशनगंज अरविंद कुमार गणेश, जहानाबाद दीपक कुमार, पूर्वी चंपारण कमलेश कुमार, लखीसराय अविनाश कुमार, मधेपुरा सूर्यनारायण शाह, दरभंगा संतोष कुमार सिंह, जमुई दीपक कुमार, वैशाली रवि कुमार, सहरसा रमन कुमार रंजन, शिवहर श्याम कुमार, बक्सर विकास पासवान, सुपौल शिवकुमार पोद्दार, सिवान राणा कुमार मांझी, कैमूर मुन्ना सिंह यादव, रोहतास रोहित कुमार मेहता, समस्तीपुर मोहम्मद वसीम, पटना ग्रामीण चंद्र मोहन कुमार, गोपालगंज अजीत कुमार शर्मा, मधुबनी विकास कुमार पासवान, कटिहार अशरफुल हक, औरंगाबाद सोनू कुमार छपरा पूर्वी, दीपक कुमार राम छपरा पश्चिम, श्रदेय प्रभु नालंदा, विकास कुमार शेखपुरा, विपिन कुमार बांका, रघुनंदन सिंह सीतामढ़ी अंजनी कुमार रंजन बनाए गए हैं। 

अभय कुमार, राजीव कुमार और शाहबाज हाशमी को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के युवा का उपाध्यक्ष बनाया गया है

वहीं अभय कुमार, राजीव कुमार और शाहबाज हाशमी को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के युवा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि अभय कुमार मांझी, मनीष कुमार, सौरभ सिंह तोमर,  सूर्यनारायण पासवान महासचिव होंगे। जयराम तिवारी कोषाध्यक्ष होंगे। जबकि आदित्य कुमार शर्मा, अश्वनी कुमार और साकेत कुमार को सचिव बनाया गया है।

Trending News

JDU ने जारी की 137 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी की सूची, नीतीश कुमार समेत कई दिग्गज शामिल
JDU ने जारी की 137 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी की सूची, नीतीश कुमार समेत कई दिग्गज शामिल
Nov 26, 2026, 7:09:00 PM
सिंदरी परिसर में एकदिवसीय रोजगार-सह- ऋण मेला का आयोजन
सिंदरी परिसर में एकदिवसीय रोजगार-सह- ऋण मेला का आयोजन
Nov 26, 2026, 7:05:00 PM
30 दिन, 3 जिंदगियां और पुलिस के खाली हाथ! मां-बच्चों का सुराग नहीं, सोशल मीडिया पर खुली चुनौती
30 दिन, 3 जिंदगियां और पुलिस के खाली हाथ! मां-बच्चों का सुराग नहीं, सोशल मीडिया पर खुली चुनौती
Nov 26, 2026, 6:50:00 PM
संविधान दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया प्रस्तावना का पाठ, मौलिक कर्तव्यों के पालन का लिया संकल्प
संविधान दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया प्रस्तावना का पाठ, मौलिक कर्तव्यों के पालन का लिया संकल्प
Nov 26, 2026, 6:35:00 PM
कलियासोल अंचल के शीतलपुर मौजा में सरकारी भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
कलियासोल अंचल के शीतलपुर मौजा में सरकारी भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
Nov 26, 2026, 6:20:00 PM
NSS द्वारा स्वच्छता से संबंधितत शपथ समारोह, सेमिनार व सर्टिफिकेट का वितरण
NSS द्वारा स्वच्छता से संबंधितत शपथ समारोह, सेमिनार व सर्टिफिकेट का वितरण
Nov 26, 2026, 6:05:00 PM
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) की युवा प्रदेश कमिटी एवं जिला अध्यक्षों की सूची जारी
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) की युवा प्रदेश कमिटी एवं जिला अध्यक्षों की सूची जारी
Nov 26, 2026, 6:00:00 PM
थावे में लापता दूसरे मदरसा छात्र का भी शव बरामद, 2 जिलों की पुलिस कर रही कैंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
थावे में लापता दूसरे मदरसा छात्र का भी शव बरामद, 2 जिलों की पुलिस कर रही कैंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Nov 26, 2026, 5:50:00 PM
'संविधान दिवस' पर राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटों द्वारा भव्य व गरिमामय समारोह का आयोजन
'संविधान दिवस' पर राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटों द्वारा भव्य व गरिमामय समारोह का आयोजन
Nov 26, 2026, 5:35:00 PM
संविधान निर्माण में पलामू के दो सपूतों का रहा अहम योगदान, पदाधिकारियों-कर्मियों ने किया सामूहिक वाचन
संविधान निर्माण में पलामू के दो सपूतों का रहा अहम योगदान, पदाधिकारियों-कर्मियों ने किया सामूहिक वाचन
Nov 26, 2026, 5:19:00 PM