सिंदरी परिसर में एकदिवसीय रोजगार-सह- ऋण मेला का आयोजन

गुरुवार को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में नियोजनालय सिंदरी, धनबाद में एकदिवसीय रोजगार-सह-ऋण मेला का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि इस मेला में कुल 17 निजी क्षेत्र की कंपनियों ने भाग लिया।

सिंदरी परिसर में एकदिवसीय रोजगार-सह- ऋण मेला का आयोजन

धनबाद : गुरुवार को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में नियोजनालय सिंदरी, धनबाद में एकदिवसीय रोजगार-सह-ऋण मेला का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि इस मेला में कुल 17  निजी क्षेत्र की कंपनियों ने भाग लिया। जिसमें  LALITA MANPOWER SOLUTIONS, GOUTAM BUDDHA NAITIK SHIKSHA MISSION,  SVATANTRA MICROFIN LTD, VIRSON SECURITY & FACILITY SERVICES PVT. LTD., GS INTEGRATED RESOURCES, PREJHA FOUNDATION, RANCHI तथा अन्य विभिन्न कंपनियों द्वारा रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिला।

रोजगार मेले में  कुल 109 अभ्यर्थियों को चयनित कर सुनहरा अवसर प्रदान किया गया

बताते चलें कि इस रोजगार मेले में  कुल 109 अभ्यर्थियों को चयनित कर सुनहरा अवसर प्रदान किया गया। जिससे वे अपने कैरियर को एक नई दिशा प्रदान कर सकें। रोजगार तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए  नियोजनालय सिंदरी एक नई दिशा दिखा रही है, जिसमें अलग-अलग योग्यताधारी रोजगार मेला के जरिए रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। 

बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक का स्टॉल लगाया गया

साथ ही रोजगार-सह-ऋण मेला-2026 में अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय द्वारा बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक का स्टॉल लगाया गया। इस स्टॉल के माध्यम से बैंक की विभिन्न ऋण एवं वित्तीय समावेशन योजनाओं की जानकारी उपस्थित युवाओं, अभ्यर्थियों एवं आम नागरिकों को प्रदान की गई। जिसमे 1) गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (2) शिक्षा ऋण (Education Loan)  (3) विभिन्न स्वरोजगार एवं ऋण योजनाएं।  (4) वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) से संबंधित उत्पाद एवं सेवाएं तथा बैंक की अन्य जनकल्याणकारी एवं वित्तीय सहायता योजनाएं के बारे मे जानकारी दी गई।

मौके पर कई लोग मौजूद थे

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंदरी नियोजनालय की नियोजन पदाधिकारी पदमा कुमारी के द्वारा बताया गया कि नियोजनालय सिंदरी, धनबाद द्वारा समय-समय पर रोजगार मेला एवं भर्ती कैंप का आयोजन कर निबंधित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। रोजगार के अवसर से जुड़ने हेतु स्थानीय उम्मीदवार रोजगार पोर्टल https://jharniyojan.jharkhand.gov.in में अपना निबंधन स्वयं अथवा  नियोजनालय सिंदरी, धनबाद में उपस्थित होकर कर सकते है। मौके पर सिंदरी नियोजनालय की नियोजन पदाधिकारी  पदमा कुमारी,  उच्च वर्गीय लिपिक अरविंद कुमार राकेश, संजय कुमार साव, प्रशान्त गोयल, विवेक कुमार साव एवं कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहें।

धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट

Trending News

JDU ने जारी की 137 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी की सूची, नीतीश कुमार समेत कई दिग्गज शामिल
JDU ने जारी की 137 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी की सूची, नीतीश कुमार समेत कई दिग्गज शामिल
Nov 26, 2026, 7:09:00 PM
सिंदरी परिसर में एकदिवसीय रोजगार-सह- ऋण मेला का आयोजन
सिंदरी परिसर में एकदिवसीय रोजगार-सह- ऋण मेला का आयोजन
Nov 26, 2026, 7:05:00 PM
30 दिन, 3 जिंदगियां और पुलिस के खाली हाथ! मां-बच्चों का सुराग नहीं, सोशल मीडिया पर खुली चुनौती
30 दिन, 3 जिंदगियां और पुलिस के खाली हाथ! मां-बच्चों का सुराग नहीं, सोशल मीडिया पर खुली चुनौती
Nov 26, 2026, 6:50:00 PM
संविधान दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया प्रस्तावना का पाठ, मौलिक कर्तव्यों के पालन का लिया संकल्प
संविधान दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया प्रस्तावना का पाठ, मौलिक कर्तव्यों के पालन का लिया संकल्प
Nov 26, 2026, 6:35:00 PM
कलियासोल अंचल के शीतलपुर मौजा में सरकारी भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
कलियासोल अंचल के शीतलपुर मौजा में सरकारी भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
Nov 26, 2026, 6:20:00 PM
NSS द्वारा स्वच्छता से संबंधितत शपथ समारोह, सेमिनार व सर्टिफिकेट का वितरण
NSS द्वारा स्वच्छता से संबंधितत शपथ समारोह, सेमिनार व सर्टिफिकेट का वितरण
Nov 26, 2026, 6:05:00 PM
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) की युवा प्रदेश कमिटी एवं जिला अध्यक्षों की सूची जारी
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) की युवा प्रदेश कमिटी एवं जिला अध्यक्षों की सूची जारी
Nov 26, 2026, 6:00:00 PM
थावे में लापता दूसरे मदरसा छात्र का भी शव बरामद, 2 जिलों की पुलिस कर रही कैंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
थावे में लापता दूसरे मदरसा छात्र का भी शव बरामद, 2 जिलों की पुलिस कर रही कैंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Nov 26, 2026, 5:50:00 PM
'संविधान दिवस' पर राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटों द्वारा भव्य व गरिमामय समारोह का आयोजन
'संविधान दिवस' पर राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटों द्वारा भव्य व गरिमामय समारोह का आयोजन
Nov 26, 2026, 5:35:00 PM
संविधान निर्माण में पलामू के दो सपूतों का रहा अहम योगदान, पदाधिकारियों-कर्मियों ने किया सामूहिक वाचन
संविधान निर्माण में पलामू के दो सपूतों का रहा अहम योगदान, पदाधिकारियों-कर्मियों ने किया सामूहिक वाचन
Nov 26, 2026, 5:19:00 PM