स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम

स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 15, 2026, 8:18:00 PM

जामताड़ा जिला अंतर्गत बिंदापाथर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे पर धसनिया पंचायत के समीप बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल से लौट रहे आठ वर्षीय छात्र की तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर करीब चार घंटे तक हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान डंपर चालक, स्कूल वाहन चालक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग की गई। मृतक की पहचान हरनादह गांव निवासी लालटू यादव के पुत्र नीलेश कुमार यादव के रूप में हुई है। वह एसआर पब्लिक स्कूल, दक्षिणबहाल में एलकेजी का छात्र था। 

बताया जाता है कि उसकी मां रीता कुमारी किसी निजी कार्य से अपने मायके धसनिया गई थीं। इसी कारण परिजनों ने स्कूल वाहन चालक से अनुरोध किया था कि छुट्टी के बाद बच्चे को धसनिया स्थित उसके ननिहाल में उतार दिया जाए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल वाहन चालक ने बच्चे को सड़क के सुरक्षित किनारे उतारने के बजाय विपरीत दिशा में उतार दिया। मासूम जैसे ही सड़क पार कर अपनी मां के पास जाने लगा, उसी समय दुमका की ओर से तेज गति से आ रहे डंपर (संख्या जेएच-08बी-9888) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया। चालक की तलाश जारी है। घटना के बाद मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। बेटे का शव देखकर मां रीता कुमारी और पिता लालटू यादव का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब चार घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। उनका कहना था कि यदि बच्चे को सुरक्षित स्थान पर उतारा जाता या उसे सड़क पार कराया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था। लोगों ने स्कूल वाहन संचालन व्यवस्था की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

इधर घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव, बीडीओ प्रेम कुमार दास, इंस्पेक्टर बिहारी मरांडी, नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव तथा फतेहपुर थाना के एसआई राजा बाबू मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया। करीब चार घंटे बाद प्रशासन ने सरकारी सहायता, तत्काल आर्थिक मदद तथा दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि डंपर जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं बीडीओ प्रेम कुमार दास ने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे पर प्रतिदिन तेज रफ्तार से डंपर चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार गति नियंत्रण और प्रभावी कार्रवाई की मांग के बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए गए। इस हादसे ने एक बार फिर स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और हाईवे पर बेलगाम रफ्तार के खतरे को उजागर कर दिया है।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM