कुंडहित में प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन

कुंडहित में प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन

कुंडहित (जामताड़ा) : प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी  जमाले राजा ने की। बैठक में बीईईओ मिलन कुमार घोष, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उजाला मुर्मू समेत प्रखंड के अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे। 

बैठक में निम्न 6 बिंदुओं पर हुई समीक्षा 

विद्यालयों में छात्र उपस्थिति नियमित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। विद्यालयों से प्राप्त एसएमएस रिपोर्ट का विश्लेषण किया गया, समय पर सूचना भेजने के लिए निर्देश दिए गए। मध्याह्न भोजन हेतु चावल एवं राशि की समीक्षा की गई। प्राप्त चावल एवं राशि के उपयोग का विवरण प्रस्तुत किया गया। सभी विद्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया गया, शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने पर बल दिया गया। निर्धारित साप्ताहिक मेन्यू के अनुसार, भोजन वितरण की समीक्षा की गई। एल्बेंडाजोल एवं आईएफए गोली वितरण की समीक्षा की गई। बच्चों को दवा वितरण नियमित कराने पर चर्चा की गई। बैठक के पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा ने मध्याह्न भोजन संचालन में बेहतर कार्य हेतु संतोष जताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया एवं सहयोग के लिए धन्यवाद कहा। बैठक के अंत में बीईईओ मिलन कुमार घोष ने धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक का समापन किया।

SBM और JJM के तहत बैठक का हुआ आयोजन

मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत एवं जल जीवन मिशन के तहत प्रखंड स्तर के जल सहियाओं का बैठक आहूत किया गया। बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें ग्राम में स्वच्छता जागरूकता हेतु महीना में दो बार ग्राम सभा, एसएसडब्ल्यूएम के तहत नाडेप, शॉकपिट, कॉमोस्ट पीट, आदि का निर्माण सभी संबंधित जल सहिया अपने मुखिया से संपर्क कर अपने-अपने ग्राम में कार्य प्रारंभ कर यथाशीघ्र कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। 

जल सहिया को 15 अक्टूबर 2026 को हाथ धुलाई का कार्यक्रम करने का निर्देश दिया गया

साथ ही सभी जल सहिया को 15 अक्टूबर 2026 को हाथ धुलाई का कार्यक्रम करने का निर्देश दिया गया। उपायुक वं कार्यपालक अभियंता जामताड़ा के निर्देशानुसार जल जीवन मिशन 2.0 के तहत सभी जल सहिया को अपने अपने ग्राम में ग्राम सभा कर जल अपव्यय रोकने, जल संचय करने एवं उसका देखरेख करने के साथ-साथ ग्राम के सभी चालू नल कनेक्शन के लाभुकों से प्रति माह कम से कम 62 रुपए करके जल कर वसूलने का निर्देश दिया गया। इसके लिए संबंधित जल सहिया को प्रति सप्ताह थोड़ा थोड़ा करके राशि उगाही करते हुए महीना का 62 रुपए को पूर्ण का निर्देश दिया गया। 

FTK द्वारा सभी पेयजल स्रोतों का पानी जांच कर ऐप में ऑनलाइन करने का निर्देश दिया गया

साथ ही एफटीके द्वारा सभी पेयजल स्रोतों का पानी जांच कर ऐप में ऑनलाइन करने का निर्देश दिया गया। जिसमें मुख्य रूप से सभी स्कूल एवं आगनबाड़ी केंद्र का जल जांच कर ऑनलाइन करने को कहा गया। सभी एक्टिव एवं मास्टर जल सहिया को अपने अपने पंचायत के जल सहिया को आज के बैठक के निर्देश को सूचित करने के लिए बोला गया। बैठक में जल सहिया के साथ साथ प्रखंड वॉश समन्वयक रफिक हुसैन एवं स्वच्छता ग्राही आशीष गोप मौजूद रहे।

जामताड़ा से मोहन मंडल की रिपोर्ट

Trending News

13 बच्चों की मौत से दहला राघोपुर, प्रशासनिक व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश,  'DM हाय-हाय' के नारे
13 बच्चों की मौत से दहला राघोपुर, प्रशासनिक व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश, 'DM हाय-हाय' के नारे
Oct 14, 2026, 1:02:00 PM
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में शामिल बिहार मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में शामिल बिहार मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Oct 14, 2026, 1:00:00 PM
भोज बना काल, रामप्रवेश राय की बदनसीबी देखिए, भोज खाने गए थे लेकिन 7 बच्चे की लाश घर आई
भोज बना काल, रामप्रवेश राय की बदनसीबी देखिए, भोज खाने गए थे लेकिन 7 बच्चे की लाश घर आई
Oct 14, 2026, 12:43:00 PM
अनंत सिंह के नालंदा दौरे से पहले जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का बड़ा बयान, चुनाव पर पड़ेगा असर
अनंत सिंह के नालंदा दौरे से पहले जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का बड़ा बयान, चुनाव पर पड़ेगा असर
Oct 14, 2026, 12:08:00 PM
INDvsWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज, जीत के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें
INDvsWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज, जीत के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें
Oct 14, 2026, 11:43:00 AM
आठवीं के छात्र का शव बरामद, हत्या की आशंका से सनसनी
आठवीं के छात्र का शव बरामद, हत्या की आशंका से सनसनी
Oct 14, 2026, 11:42:00 AM
जन सुराज के MLC प्रत्याशी का जमुई दौरा, कोसी स्नातक सीट पर ताल ठोका, 7 संकल्पों के साथ मांगा समर्थन
जन सुराज के MLC प्रत्याशी का जमुई दौरा, कोसी स्नातक सीट पर ताल ठोका, 7 संकल्पों के साथ मांगा समर्थन
Oct 14, 2026, 11:34:00 AM
गोपालगंज: दशहरा से पहले मांझा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों पर लगा जुर्माना
गोपालगंज: दशहरा से पहले मांझा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों पर लगा जुर्माना
Oct 14, 2026, 11:30:00 AM
दुर्गा पूजा पर रांची में नया ट्रैफिक प्लान : हरमू रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर 'नो एंट्री' लागू, रूट बदले
दुर्गा पूजा पर रांची में नया ट्रैफिक प्लान : हरमू रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर 'नो एंट्री' लागू, रूट बदले
Oct 14, 2026, 11:17:00 AM
चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास
चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास
Oct 14, 2026, 10:48:00 AM