कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 15, 2026, 11:14:00 PM

हजारीबाग के NTPC चटीबरियातु कोल माइंस के 2.2 कोयला ट्रांसपोर्टिंग रोड के खिलाफ केरेडारी प्रखंड के पेटो पंचायत में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी का समर्थन मिल गया है। विधायक बुधवार को धरना स्थल पहुंचे और ग्रामीणों की मांगों को जायज बताते हुए कंपनी अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। धरने में शामिल ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रदूषण से प्रभावित लोगों को सीधे मुआवजा देने के बजाय अपने चिन्हित दलालों" के माध्यम से पैसा बंटवा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि कई लोगों को कंपनी ने दलालों के आधार पर चिन्हित करके प्रदूषण का पैसा दे रही है। असली प्रभावित किसान आज भी दर-दर भटक रहे हैं और उन्हें एक रुपया नहीं मिला है। पिछले 4 साल से फसल बर्बाद हो रही है लेकिन क्षतिपूर्ति का भुगतान आज तक नहीं हुआ।

धरना स्थल पर पहुंचते ही विधायक रोशन लाल चौधरी ने प्रशासन और NTPC प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने इस कंपनी को काम दिया है तो जवाबदेही भी तय होगी। प्रदूषण का पैसा सीधे प्रभावितों को मिलना चाहिए, न कि दलालों के जरिए। विधायक ने NTPCअधिकारी से फोन पर बात करते हुए चेतावनी दी कि अगर 8 सूत्री मांगों का समाधान नहीं हुआ तो हम कोल ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह बंद करा देंगे। हम विकास के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन जनता के हक के साथ समझौता नहीं होगा।

बता दें कि पेटो पंचायत की जनता पिछले 4 वर्षों से ट्रांसपोर्टिंग रोड के प्रदूषण, दुर्घटना और फसल क्षति से परेशान है। धरने के कारण आज सैकड़ों हाइवा के पहिये थम गए और कोयले की ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह ठप हो गई। इनकी मुख्य मांगों में प्रदूषण से क्षतिग्रस्त फसल का बकाया सहित क्षतिपूर्ति, सुबह 6 से रात 9 बजे तक नो इंट्री का पालन, 2.2 रोड से टंडवा फोरलेन तक 3 KM सड़क का चौड़ीकरण, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और स्थानीय रोजगार, मुख्य पथ में जाम पर रोक, प्रभावितों की नियमित स्वास्थ्य जांच, विस्थापन लाभ का शीघ्र भुगतान और दलाल प्रथा बंद कर सीधे भुगतान की व्यवस्था है।

विधायक ने कहा, दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार और गांव को न्याय दिलाना मेरी जिम्मेदारी है। मैं इन मांगों के समाधान की खुद निगरानी करूंगा। कंपनी को सुधरना होगा वरना आंदोलन और तेज होगा। धरने में भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, युवा और पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं धरना जारी रहेगा।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM