अवैध रूप से सर्वे आम रास्ता हुआ बंद, ग्रामीणों ने आवेदन देकर लगायी गुहार

अवैध रूप से सर्वे आम रास्ता हुआ बंद, ग्रामीणों ने आवेदन देकर लगायी गुहार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 01, 2026, 2:06:00 PM

हजारीबाग जिले से अहम खबर है। यहां केरेडारी प्रखंड के ग्राम पहरा में सर्वे आम रास्ता को अवैध रूप से कांटा-झाड़ी रखकर बंद कर दिए जाने से ग्रामीणों व स्कूली बच्चों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। समस्या से परेशान होकर चंद्रदेव साहू, कपिलदेव कुमार साव, कामेश्वर राम, मो. बीफी, नागेश्वरी देवी, टिकेश्वर साव, राजेश साव समेत दर्जनों ग्रामीण शुक्रवार को केरेडारी अंचल कार्यालय पहुंचे और अंचल अधिकारी को आवेदन सौंपकर रास्ता खुलवाने की मांग की।

 ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, ग्राम पहरा, पंचायत+पत्रालय हवाई, थाना केरेडारी की निवासी अनीता देवी पति चानो साव पिता स्वर्गीय लुकान साव ने मौजा पहरा, खाता नंबर 49, प्लॉट नंबर 297 से गुजरने वाले सर्वे आम रास्ता पर अवैध रूप से कांटा-झाड़ी रख दी है। इससे आम जनता और स्कूल जाने वाले बच्चों का आना-जाना पूर्ण रूप से बंद हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता सर्वे आम रास्ता है, जिस पर सभी का अधिकार है। लेकिन अनीता देवी द्वारा जबरन रास्ता रोक देने से रोजमर्रा के काम के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। खेत-खलिहान जाना भी दूभर हो गया है।

ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी को आवेदन सौंपने के साथ-साथ इसकी प्रतिलिपि थाना प्रभारी केरेडारी, पंचायत हवाई के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और स्थानीय मीडिया को भी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि सभी स्तर पर मामले की जानकारी दी गई है ताकि त्वरित कार्रवाई हो सके। आवेदन में ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी से उक्त सर्वे आम रास्ता की जांच कर तत्काल कांटा-झाड़ी हटवाकर आवागमन बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि "रास्ता बंद होने से हम सभी को भारी परेशानी हो रही है। बच्चों का स्कूल छूट रहा है, बीमार को अस्पताल ले जाने में दिक्कत है।"

शुक्रवार को अंचल कार्यालय में आवेदन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में ग्राम पहरा के ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द रास्ता खुलवाने की कार्रवाई नहीं की तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

समस्तीपुर: बिहार में तस्करों का नया जुगाड़ फेल, 1.4 करोड़ की 8605 लीटर शराब जब्त
समस्तीपुर: बिहार में तस्करों का नया जुगाड़ फेल, 1.4 करोड़ की 8605 लीटर शराब जब्त
Jul 01, 2026, 3:30:00 PM
तडके तीन बजे ब्लास्ट से दहल गया गांव, पुलिस जांच में जुटी
तडके तीन बजे ब्लास्ट से दहल गया गांव, पुलिस जांच में जुटी
Jul 01, 2026, 3:17:00 PM
 बिहार में ट्रांसफर के बीच इन शिक्षकों की जाएगी नौकरी, शिक्षा विभाग के इस आदेश से मचा हड़कंप
बिहार में ट्रांसफर के बीच इन शिक्षकों की जाएगी नौकरी, शिक्षा विभाग के इस आदेश से मचा हड़कंप
Jul 01, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद की हिल कॉलोनी मजार में नई वक्फ कमेटी के पदभार को लेकर विवाद, पुरानी कमेटी ने जताया विरोध
धनबाद की हिल कॉलोनी मजार में नई वक्फ कमेटी के पदभार को लेकर विवाद, पुरानी कमेटी ने जताया विरोध
Jul 01, 2026, 2:49:00 PM
स्थापना दिवस पर गरजे लालू, बोले पार्टी की ताकत उसकी एकजुटता, हम लड़े हैं और लड़ते रहेंगे
स्थापना दिवस पर गरजे लालू, बोले पार्टी की ताकत उसकी एकजुटता, हम लड़े हैं और लड़ते रहेंगे
Jul 01, 2026, 2:40:00 PM
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन,  DSP राजेश शर्मा का तबादला, 53 DSP इधर से उधर
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, DSP राजेश शर्मा का तबादला, 53 DSP इधर से उधर
Jul 01, 2026, 2:23:00 PM
 जमशेदपुर में तनाव के बीच बड़ा फैसला, छह थाना क्षेत्रों में लागू हुई निषेधाज्ञा
जमशेदपुर में तनाव के बीच बड़ा फैसला, छह थाना क्षेत्रों में लागू हुई निषेधाज्ञा
Jul 01, 2026, 2:17:00 PM
अवैध रूप से सर्वे आम रास्ता हुआ बंद, ग्रामीणों ने आवेदन देकर लगायी गुहार
अवैध रूप से सर्वे आम रास्ता हुआ बंद, ग्रामीणों ने आवेदन देकर लगायी गुहार
Jul 01, 2026, 2:06:00 PM
बिहार में 12 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, सीएम सम्राट ने 53 DSP को भी बदला
बिहार में 12 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, सीएम सम्राट ने 53 DSP को भी बदला
Jul 01, 2026, 1:50:00 PM
चुटुपालू घाटी हादसा : अनियंत्रित होकर ट्रेलर ने 10 गाड़ियों को मारी टक्कर,15 से 20 लोग घायल
चुटुपालू घाटी हादसा : अनियंत्रित होकर ट्रेलर ने 10 गाड़ियों को मारी टक्कर,15 से 20 लोग घायल
Jul 01, 2026, 1:48:00 PM