बड़कागांव में रफ्तार का कहर! कोयला लदे हाइवा ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौ*त

बड़कागांव में रफ्तार का कहर! कोयला लदे हाइवा ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौ*त

बड़कागांव थाना क्षेत्र में कोयला परिवहन में लगे भारी वाहनों की रफ्तार ने एक ग्रामीण की जान ले ली। शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे डाड़ी कलां ओपी क्षेत्र के चेपाकलां में एनटीपीसी की त्रिवेणी सैनिक लिमिटेड की बिल्डिंग के पास एक हाइवा ने 52 वर्षीय जयपाली महतो को कुचल दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर आवागमन रोक दिया और कोयला ढुलाई भी बाधित कर दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर कोयला ले जाने वाले भारी वाहन अक्सर तेज गति से चलते हैं, जिससे पैदल चलने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों के लिए लगातार खतरा बना रहता है।

मृतक की पहचान मंडली डाड़ी निवासी प्यारी महतो के पुत्र जयपाली महतो के तौर पर हुई है। परिजनों के मुताबिक, जयपाली महतो शुक्रवार सुबह अपने नए घर से कुठाड़ी लेकर जंगल की तरफ निकले थे। उन्हें बकरी के लिए चारा लाना था। इसी दौरान चेपाकलां के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में वह आ गए। टक्कर इतनी गंभीर थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जयपाली महतो की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हाइवा चालक दुर्घटना के बाद मौके पर रुका या वाहन लेकर फरार हो गया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और कोयला परिवहन से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों से भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने, सड़क पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि कोयला परिवहन वाले रास्तों पर लगातार बढ़ती भारी वाहनों की आवाजाही के बीच स्थानीय लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है।

Trending News

NTPC-त्रिवेणी सैनिक के पांच अधिकारियों पर FIR का आदेश, प्रीति देवी मौत मामले में कोर्ट से आदेश
NTPC-त्रिवेणी सैनिक के पांच अधिकारियों पर FIR का आदेश, प्रीति देवी मौत मामले में कोर्ट से आदेश
Aug 21, 2026, 3:39:00 PM
इतनी कीमत के साथ लॉन्च हुआ  Pova 8 Pro 5G, 28 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज का दावा
इतनी कीमत के साथ लॉन्च हुआ Pova 8 Pro 5G, 28 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज का दावा
Aug 21, 2026, 3:31:00 PM
दिल्ली में वित्त और विदेश मंत्री के साथ CM सम्राट की हाईलेवल मीटिंग, निर्मला-जयशंकर से क्या हुई बात ?
दिल्ली में वित्त और विदेश मंत्री के साथ CM सम्राट की हाईलेवल मीटिंग, निर्मला-जयशंकर से क्या हुई बात ?
Aug 21, 2026, 3:16:00 PM
सुपर स्टार रितेश पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी ने मचाया धमाल, वायरल हुआ यह गाना
सुपर स्टार रितेश पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी ने मचाया धमाल, वायरल हुआ यह गाना
Aug 21, 2026, 3:08:00 PM
105 पुलिसकर्मियों के पक्ष में HC का फैसला, ट्रेनिंग के नाम पर वसूली गई रकम लौटाएगा विभाग
105 पुलिसकर्मियों के पक्ष में HC का फैसला, ट्रेनिंग के नाम पर वसूली गई रकम लौटाएगा विभाग
Aug 21, 2026, 3:04:00 PM
थाने में धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका गांधी, कहा-FIR होने तक नहीं हटेंगे
थाने में धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका गांधी, कहा-FIR होने तक नहीं हटेंगे
Aug 21, 2026, 2:55:00 PM
बिहार पशु चिकित्सा परिषद की पंजीकरण नवीनीकरण सेवा हुई ऑनलाइन
बिहार पशु चिकित्सा परिषद की पंजीकरण नवीनीकरण सेवा हुई ऑनलाइन
Aug 21, 2026, 2:53:00 PM
HEC के पुनरुद्धार पर बड़ा मंथन, संसदीय उप-समिति ने CM हेमंत सोरेन से मुलाक़ात
HEC के पुनरुद्धार पर बड़ा मंथन, संसदीय उप-समिति ने CM हेमंत सोरेन से मुलाक़ात
Aug 21, 2026, 2:51:00 PM
अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ का मजदूर सम्मेलन, 12वें वेतन समझौते की उठी मांग
अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ का मजदूर सम्मेलन, 12वें वेतन समझौते की उठी मांग
Aug 21, 2026, 2:43:00 PM
RTE लॉटरी ने खोले शिक्षा के दरवाजे, 89 बच्चों को मिलेगा निजी स्कूल में दाखिला
RTE लॉटरी ने खोले शिक्षा के दरवाजे, 89 बच्चों को मिलेगा निजी स्कूल में दाखिला
Aug 21, 2026, 2:39:00 PM