पुलिस और राहुल दुबे गैंग के गुर्गों के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली

हजारीबाग।‌ जिला स्थित गिद्दी थाना क्षेत्र में राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो गुर्गों को पुलिस की गोली लगी। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से हथियार और गोलियां बरामद हुई हैं।

पुलिस और राहुल दुबे गैंग के गुर्गों के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली

हजारीबाग।‌ जिला स्थित गिद्दी थाना क्षेत्र में राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो गुर्गों को पुलिस की गोली लगी। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से हथियार और गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। मुठभेड़ शनिवार को अहले सुबह 3.30 बजे मुठभेड़ हुई। इस दौरान मौके का फायदा उठा कर एक अन्य अपराधी भागने में सफल रहा।

घायल अपराधियों की पहचान बादल कुमार एवं रोहित कुमार उर्फ पीटर के रूप में हुई है। दोनों को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार 22 अगस्त की रात करीब 2:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि भरकुंडा की ओर से राहुल दुबे के कुछ गुर्गे गिद्दी थाना क्षेत्र के कोलियारी और ट्रांसपोर्ट रोड के आस-पास बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए मोटरसाइकिल से घूम रहे है।

सूचना मिलने पर गिद्दी थाना के पदाधिकारी व जवान उरीमारी थाना प्रभारी एवं शस्त्र बल के साथ जांच के लिए पहुंचे। सूचना के आलोक में जांच के लिए पुराना कांटा घर रोड के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. सड़क पर बैरिकेडिंग की गयी। चेकिंग के दौरान रात लगभग 3:20 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति भुरकुंडा की तरफ से आते दिखाई दिए।

पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वो लोग मोटरसाइकिल घुमा कर भागने लगे। भागने के क्रम में उनकी मोटरसाइकिल गिर गयी। इस पर अपराधी पैदल ही जंगल की ओर भागने लगे। जंगल से उन लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गयी। इसमें अपराधियों में से दो के पैर में गोली लगी। 

पुलिस ने उन दोनों को पकड़ लिया, जबकि उनका तीसरा साथी जंगल का लाभ उठा कर भाग निकला। घायलों की पहचान बादल कुमार व मोहित कुमार उर्फ़ पीटर के रूप में की गयी है। तीसरे की पुलिस तलाश कर रही है। घायल दोनों अपराधियों को इलाज हेतु सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया गया है, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट 

Trending News

समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM
दारोगा जी गए थाना रपट लिखाने!, चौकीदार के घर के बगल में हो गई चोरी
दारोगा जी गए थाना रपट लिखाने!, चौकीदार के घर के बगल में हो गई चोरी
Oct 15, 2026, 6:50:00 PM
महावीरी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, अश्लीलता व डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
महावीरी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, अश्लीलता व डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
Oct 15, 2026, 6:33:00 PM
नशे में महिला को सड़क पर पटका, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
नशे में महिला को सड़क पर पटका, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
Oct 15, 2026, 6:20:00 PM
एलएनजेपी अस्पताल के तीन चिकित्सकों पर गिरी विभागीय गाज, कार्रवाई प्रारंभ
एलएनजेपी अस्पताल के तीन चिकित्सकों पर गिरी विभागीय गाज, कार्रवाई प्रारंभ
Oct 15, 2026, 6:07:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर CCTV कैमरे कराए गए दुरुस्त, थाना प्रभारी को एसपी ने किया सम्मानित
दुर्गा पूजा को लेकर CCTV कैमरे कराए गए दुरुस्त, थाना प्रभारी को एसपी ने किया सम्मानित
Oct 15, 2026, 6:01:00 PM
स्वतंत्रता सेनानियों की कांग्रेस को राहुल गांधी ने स्टैंड-अप कॉमेडियन की कांग्रेस बनाया: हम पार्टी
स्वतंत्रता सेनानियों की कांग्रेस को राहुल गांधी ने स्टैंड-अप कॉमेडियन की कांग्रेस बनाया: हम पार्टी
Oct 15, 2026, 5:59:00 PM
महिला की हत्या के पीछे लूट या कुछ और? अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत
महिला की हत्या के पीछे लूट या कुछ और? अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत
Oct 15, 2026, 5:44:00 PM
वन्यजीव तस्करी का खुलासा, ग्राहक बनकर विभाग ने पकड़े तस्कर, 3 गिरफ्तार
वन्यजीव तस्करी का खुलासा, ग्राहक बनकर विभाग ने पकड़े तस्कर, 3 गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 5:43:00 PM
नीरज कुमार फिर जीतेंगे, बागियों को रिजल्ट आने पर पता चलेगा! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान
नीरज कुमार फिर जीतेंगे, बागियों को रिजल्ट आने पर पता चलेगा! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान
Oct 15, 2026, 5:30:00 PM