हजारीबाग में एटीएम ठगी का नया तरीका: गोंद लगाकर कार्ड फंसाया, पिन जानकर उड़ाए 50 हजार रुपये

हजारीबाग में एटीएम ठगी का नया तरीका: गोंद लगाकर कार्ड फंसाया, पिन जानकर उड़ाए 50 हजार रुपये

हजारीबाग में एटीएम से जुड़ी ठगी का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने इस बार एटीएम मशीन में गोंद लगाकर ग्राहक का कार्ड फंसा दिया और चालाकी से उसका पिन नंबर जानकर 50 हजार रुपये उड़ा लिए। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और नागरिकों को एटीएम का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की सलाह दी है।

मामला सदर थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम का है। जानकारी के मुताबिक, कानी बाजार निवासी शशिकांत सिन्हा धनतेरस के दिन एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। पहले उन्होंने 3,000 रुपये निकाले, लेकिन दूसरी बार ट्रांजैक्शन करते वक्त उनका कार्ड मशीन में फंस गया।

कार्ड बाहर न आने पर उन्होंने एटीएम के अंदर चिपके “कस्टमर केयर” नंबर पर कॉल किया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया और शशिकांत को मशीन से थोड़ा दूर खड़े होकर पिन डालने को कहा। उसी समय बाहर खड़ा एक व्यक्ति उनका पिन नंबर देख रहा था।

कुछ देर बाद कॉल करने वाले ने उन्हें बैंक शाखा जाने की सलाह दी। इसके बाद ठगों ने मशीन से कार्ड निकाल लिया और उसका इस्तेमाल कर 10 हजार रुपये नकद तथा 40 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। जब पीड़ित के मोबाइल पर ट्रांजैक्शन मैसेज आया, तब उन्हें धोखाधड़ी का पता चला।

उन्होंने तुरंत साइबर थाना हजारीबाग में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और लोगों को चेतावनी दी है कि एटीएम में कोई तकनीकी दिक्कत आने पर किसी अज्ञात नंबर पर कॉल न करें, बल्कि सीधे संबंधित बैंक शाखा से संपर्क करें।

Trending News

फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM