'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक

केरेडारी, हजारीबाग: NTPC चटीबरियातु परियोजना से प्रभावित केरेडारी प्रखंड के बालेदवरी गांव के विस्थापन मुद्दे पर आज एक महत्वपूर्ण वार्ता हुई। ग्रामीणों की शिकायत और आग्रह पर सांसद और विधायक के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों एवं NTPC प्रबंधन के बीच सीधी बातचीत कराई गई।

ग्रामीणों की प्रमुख मांग: "न्यू बालेदवरी"  

बैठक में ग्रामीणों ने अपनी मुख्य मांग रखी कि पूरे बालेदवरी गांव का एक साथ विस्थापन किया जाए और सभी परिवारों को एक ही स्थान पर "न्यू बालेदवरी" के नाम से सामूहिक रूप से बसाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि इससे गांव की सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक एकता बनी रहेगी। 

ग्रामीणों ने पूर्व दौरे के दौरान अपनी चिंताओं और मांगों से अवगत कराया था और वार्ता कराने का आग्रह किया था। उसी क्रम में आज यह बैठक आयोजित की गई।

सांसद-विधायक ने दिया आश्वासन

  वार्ता के दौरान माननीय बड़कागांव विधायक श्री रोशन लाल चौधरी जी और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि श्री सत्येंद्र नारायण सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में भाग लिया।

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीणों की भावनाओं और हितों का सम्मान करते हुए सभी महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक पहल की जाएगी। विस्थापन में किसी भी परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

अन्य मांगों पर भी हुई चर्चा  

ग्रामीणों ने विस्थापन के साथ-साथ मुआवजा, पुनर्वास, स्थानीय रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी अन्य मांगें भी प्रबंधन के समक्ष रखीं।

बैठक में लिए गए निर्णयों से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि प्रशासन और NTPC प्रबंधन मिलकर इस समस्या का समाधान निकालेगा और "न्यू बालेदवरी" की मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट 

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM