नशे के कारोबार पर वार के लिए हजारीबाग प्रशासन की पहल, 1933 हेल्पलाइन जारी

नशे के कारोबार पर वार के लिए हजारीबाग प्रशासन की पहल, 1933 हेल्पलाइन जारी

मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध उत्पादन और ड्रग्स नेटवर्क पर रोक लगाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने “मानस” (MANAS - National Narcotics Helpline) नामक राष्ट्रीय शिकायत एवं सूचना प्रणाली को सक्रिय किया है। हजारीबाग जिला प्रशासन ने लोगों से इस प्लेटफॉर्म का उपयोग कर नशे से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी साझा करने की अपील की है।

प्रशासन का कहना है कि नशीले पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई तभी संभव है जब आम नागरिक भी इसमें भागीदारी निभाएं। इसी उद्देश्य से गृह मंत्रालय द्वारा ऐसा तंत्र विकसित किया गया है, जिसके जरिए कोई भी व्यक्ति ड्रग्स कारोबार, अवैध खेती या तस्करी से जुड़ी सूचना संबंधित एजेंसियों तक पहुंचा सकता है।

लोग अपनी शिकायत या सूचना 24 घंटे संचालित होने वाले टोल फ्री नंबर 1933 पर दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन के आधिकारिक पोर्टल www.ncbmanas.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत करने की सुविधा भी उपलब्ध है। नागरिक ईमेल के माध्यम से भी जानकारी भेज सकते हैं। प्रशासन ने बताया कि क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे पोर्टल तक पहुंचने की व्यवस्था भी दी गई है, ताकि शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया आसान हो सके।

विशेष बात यह है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जा सकती है। प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से लोग बिना किसी डर या दबाव के नशे से जुड़े मामलों की जानकारी साझा कर सकेंगे।

हजारीबाग प्रशासन ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को सुरक्षित बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें, ताकि ड्रग्स नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Trending News

IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM