सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न

सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न

हजारीबाग जिले में सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को एक रिसॉर्ट में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अभियान के प्रणेता और हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल उपस्थित रहे। उनके साथ हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर बरही विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रति समर्पण और अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में बरही के विधायक मनोज कुमार यादव, बरही विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, सह सांसद प्रतिनिधि रंजित चंद्रवंशी, वरिष्ठ नेता अंबिका सिंह, रामस्वरूप पासवान, मणिलाल यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणेश यादव, SIR बरही विधानसभा प्रभारी रमेश ठाकुर, जिला परिषद सांसद प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, कोडरमा जिला सांसद प्रतिनिधि बंटी मोदी, मंडल अध्यक्ष विजय यादव, नागेश्वर यादव, नंदकिशोर सोनी, बाबूलाल मेहता, आरती कौशल, रेवाशंकर साव, कुलदीप पांडेय, मंडल सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल चौधरी, भगवान केशरी, अजय मेहता, सुखदेव साव, सहदेव यादव, रिशु वर्णवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, द्वारिका राणा, सीताराम साव, विधायक प्रतिनिधि नारायण यादव, चौपारण पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष जन्मेजय कुमार सिंह, प्रकाश ओझा, दशरथ प्रसाद मेहता, सुनील कुमार साव, बंधन यादव, राजेंद्र सोनी, किशोर सोनी, दामोदर महतो, सुनील कुमार सिंह, आकाश जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल थे।

सांसद मनीष जायसवाल द्वारा शुरू किए गए इस महाअभियान का उद्देश्य क्षेत्र के बुजुर्गों और जरूरतमंदों को धार्मिक स्थलों का दर्शन कराना है। एक वर्ष में हजारों श्रद्धालुओं को विभिन्न तीर्थ स्थानों की यात्रा कराई गई, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अभियान की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की और आगे भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM