सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा

सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा

हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ स्थित हॉस्पिटल चौक पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद रोजी रोटी के गंभीर संकट से जूझ रहे फुटपाथ दुकानदारों का दर्द सुनने सोमवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। सांसद ने प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात की और तोड़ी गई दुकानों को देखा। उन्होंने दुकानदारों को ढाढस बंधाते हुए कहा कि गरीबों की रोजी रोटी पर संकट किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। प्रभावित दुकानदारों को न्याय मिलेगा। आप पुनः अपनी दुकान लगाएं। इस लड़ाई में आपका भाई आपके साथ खड़ा है। 

प्रभावित दुकानदारों ने सांसद मनीष जायसवाल को एक लिखित आवेदन सौंपकर अपनी व्यथा सुनाई। दुकानदारों ने बताया कि वे कई वर्षों से विष्णुगढ़ हॉस्पिटल चौक पर छोटी छोटी दुकानें लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। लेकिन बीती 11 जुलाई 2026 को स्थानीय प्रशासन द्वारा  उनकी दुकानों को हटा दिया गया, जिससे इनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पीड़ित दुकानदारों ने आवेदन के माध्यम से मांग की कि जिस तरह प्रखंड मुख्यालय परिसर में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए दुकानें उपलब्ध कराई गई हैं, उसी तर्ज पर उन्हें भी स्थायी रूप से दुकानें आवंटित की जाएं। दुकानदारों ने विकल्प के तौर पर सुझाव दिया कि सड़क से सटे विष्णुगढ़ सीएचसी की खाली पड़ी जमीन में दुकानों का निर्माण कर रोड पर आ गए दुकानदारों को किराए पर दुकानें आवंटित की  जा सकती है। दुकानदारों की समस्याओं को  गंभीरता से सुनने के बाद सांसद मनीष जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल चौक में वाहनों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण सड़क जाम हो जाती  है। इससे निजात दिलाने की प्रशासनिक सुचिता होनी चाहिए।

सांसद ने कहा कि किसी भी जिम्मेदार सरकार का यह नैतिक और मानवीय दायित्व है कि किसी का रोजगार छीनने से पहले उसके पुनर्वास की व्यवस्था करे। आज के दौर में बेरोजगारी वैसे ही बड़ी चुनौती है। उन्होंने बताया कि वे इस मामले के स्थायी  समाधान के लिए जल्द ही हजारीबाग के उपायुक्त से मिलकर विस्तृत चर्चा करेंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रवि पाण्डेय, स्थानीय सांसद प्रतिनिधि रविंद्र कुमार वर्णवाल उर्फ दीपू भाई, मुखिया निर्मल कुमार, पंचायत समिति सदस्य मुन्नी देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल, पूर्व मुखिया अशोक गुप्ता, सुनील मिश्रा, प्रभु विश्वकर्मा, अशोक कुमार, संदीप लहकार, संदीप कसेरा, जीवन सोनी, राजू श्रीवास्तव, मुरली महतो समेत दर्जनों कार्यकर्ता सांसद के साथ मौजूद थे।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
Aug 07, 2026, 8:23:00 PM
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
Aug 07, 2026, 8:17:00 PM
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
Aug 07, 2026, 8:12:00 PM
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
Aug 07, 2026, 8:01:00 PM
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
Aug 07, 2026, 7:54:00 PM
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
Aug 07, 2026, 7:49:00 PM
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
Aug 07, 2026, 7:45:00 PM
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026, 7:39:00 PM
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
Aug 07, 2026, 7:34:00 PM
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
Aug 07, 2026, 7:30:00 PM