नगर निगम की बोर्ड मीटिंग, पहली बार पदेन सदस्य के रूप में शामिल हुए सांसद, बतायी अपनी प्राथमिकताएं

नगर निगम की बोर्ड मीटिंग, पहली बार पदेन सदस्य के रूप में शामिल हुए सांसद, बतायी अपनी प्राथमिकताएं
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 08, 2026, 8:10:00 PM

हजारीबाग नगर निगम की साधारण बोर्ड बैठक में पहली बार पदेन सदस्य के रूप में बुधवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए। बैठक में उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए और स्पष्ट कहा कि शहर के विकास की पहली प्राथमिकता मजबूत सड़कें, बेहतर नालियां और प्रभावी जल निकासी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने बोर्ड से आग्रह किया कि आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने के बाद अन्य विकास योजनाओं को गति दी जाए। यह अवसर सांसद मनीष जायसवाल के लिए भावनात्मक भी रहा। जिस हजारीबाग नगर निगम से उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत उपाध्यक्ष के रूप में की थी उसी नगर निगम की बोर्ड बैठक में वे पहली बार सांसद एवं पदेन सदस्य के रूप में शामिल हुए। बैठक के दौरान उनके कई पुराने साथी पार्षदों से भी मुलाकात हुई। बैठक में नगर निगम के मेयर अरविंद राणा, डिप्टी मेयर अविनाश कुमार यादव एवं नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता ने सांसद मनीष जायसवाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वहीं उपस्थित सभी वार्ड पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका अभिनंदन किया।

बोर्ड बैठक में सांसद मनीष जायसवाल ने नगर निगम क्षेत्र की विकास योजनाओं, जनसमस्याओं एवं विभिन्न प्रस्तावों पर अपने सुझाव विस्तार से रखे। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि वे समय-समय पर मेयर, डिप्टी मेयर एवं सभी वार्ड पार्षदों से व्यक्तिगत रूप से मिलते रहते हैं तथा जनता से प्राप्त समस्याओं और विकास संबंधी प्रस्तावों को लगातार नगर निगम तक पहुंचाते रहे हैं। अब बोर्ड की बैठक में पहुंचकर बतौर सदस्य के रूप में शामिल होकर इन योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का सकारात्मक प्रयास कर रहें हैं। 

सांसद मनीष जायसवाल ने बैठक में कई दूरदर्शी एवं जनहितकारी प्रस्ताव भी रखे। उन्होंने 15वें वित्त आयोग की टाइड एवं अनटाइड निधि से नगर निगम क्षेत्र के तालाबों के सौंदर्यीकरण एवं गहरीकरण की योजना तैयार करने का सुझाव दिया ताकि जल संरक्षण के साथ शहर की सुंदरता भी बढ़ सके। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि केशव हॉल के समीप स्थित पूर्व छोटानागपुर बैंक की भूमि, जो वर्तमान में नगर निगम के अधीन है वहां आधुनिक पार्किंग स्थल विकसित किया जाना चाहिए। इससे मेन रोड एवं आसपास के क्षेत्रों में वर्षों से चली आ रही पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा। उन्होंने पुराना बस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी के अधूरे हिस्से का विस्तार करने तथा वहां स्थित जर्जर भवन को हटाकर पूरे क्षेत्र को व्यवस्थित सब्जी बाजार के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा चिन्हित 1147 स्ट्रीट वेंडरों की सूची को अद्यतन कर उन्हें ऐसे स्थानों पर व्यवस्थित किया जाए, जहां आम लोगों की सहज पहुंच हो और उनका व्यवसाय भी सुचारु रूप से चल सके।

उन्होंने शहर की प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि इससे लगातार बढ़ रही ट्रैफिक जाम की समस्या से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा खाता संख्या-140 से जुड़े होल्डिंग परिवर्तन एवं नगर निगम के अधीन भूमि को जनहित में उनके हित अनुरूप उपयोग में लाने हेतु उनकी समस्याओं के निस्तारण का भी सुझाव दिया।

सांसद मनीष जायसवाल ने भरोसा दिलाया कि नगर निगम को यदि किसी आवश्यक मशीन, उपकरण अथवा संसाधन की जरूरत होगी तो वे अपने सांसद निधि से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराएंगे। बैठक के दौरान उन्होंने शहर की जल निकासी व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण दीर्घकालिक प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने कहा कि शिवपुरी से क्षितिज अस्पताल तक जाने वाले नगर निगम के सबसे बड़े नाले के दोनों किनारों पर शोल्डर निर्माण कराया जाए। यदि इस योजना को राज्य सरकार के माध्यम से तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाता है, तो वे इसे स्वीकृति दिलाने में केंद्र सरकार में हरसंभव सहयोग करेंगे। उनका मानना है कि इस योजना के क्रियान्वयन से भविष्य में हजारीबाग शहर को जलजमाव और बाढ़ जैसी समस्याओं से काफी हद तक मुक्ति मिल सकेगी।

बैठक में सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि उनका उद्देश्य हजारीबाग को एक सुव्यवस्थित, स्वच्छ, आधुनिक और नागरिक सुविधाओं से समृद्ध शहर बनाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र, राज्य और नगर निगम के समन्वित प्रयासों से हजारीबाग नगर निगम के विकास को नई गति मिलेगी और जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Jul 13, 2026, 7:55:00 PM
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
Jul 13, 2026, 7:51:00 PM
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
Jul 13, 2026, 7:45:00 PM
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
Jul 13, 2026, 7:24:00 PM
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
Jul 13, 2026, 7:18:00 PM
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
Jul 13, 2026, 6:52:00 PM
 सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
Jul 13, 2026, 6:42:00 PM
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
Jul 13, 2026, 6:28:00 PM
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
Jul 13, 2026, 6:14:00 PM
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
Jul 13, 2026, 6:08:00 PM