हजारीबाग : कुबरी नदी किनारे मिला अधेड़ का अधजला श*व, इलाके में सनसनी

हजारीबाग : कुबरी नदी किनारे मिला अधेड़ का अधजला श*व, इलाके में सनसनी

हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कुबरी नदी के पास जंगल के रास्ते में एक अधेड़ व्यक्ति का अधजला शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने शव को सबसे पहले देखा और तुरंत इसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी। सूचना मिलते ही डहरभंगा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रवींद्र यादव और टाटीझरिया के मुखिया सुरेश यादव घटनास्थल पर पहुंचे तथा पुलिस को मामले की सूचना दी।

मामले की जानकारी मिलते ही टाटीझरिया थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार, सब इंस्पेक्टर पवन कुमार और एएसआई रामप्रवेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। तलाशी के दौरान घटनास्थल से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, बीस-बीस रुपये के तीन नोट, माचिस की डिब्बी और मृतक का जबड़ा बरामद किया गया।

प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने मृतक की पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की। यहां तक कि मोबाइल फोन को भी आग के हवाले करने का प्रयास किया गया था। थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है और फोरेंसिक टीम की मदद से तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिसके लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्टों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेजा गया है।

जांच में जुटी पुलिस, ग्रामीणों में भय का माहौल
इस सनसनीखेज घटना के बाद टाटीझरिया और आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और यदि किसी को मामले से संबंधित कोई भी संदिग्ध जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि अपराधियों तक शीघ्र पहुंचा जा सके।

Trending News

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर सियासी सरगर्मी तेज, उम्मीदवार आनंद पुष्कर के समर्थन में जुटे NDA के कई बड़े नेता
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर सियासी सरगर्मी तेज, उम्मीदवार आनंद पुष्कर के समर्थन में जुटे NDA के कई बड़े नेता
Oct 14, 2026, 4:50:00 PM
700 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का हंगामा, पूजा से पहले भुगतान का आश्वासन
700 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का हंगामा, पूजा से पहले भुगतान का आश्वासन
Oct 14, 2026, 4:35:00 PM
मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, नीले ड्रम केस में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, नीले ड्रम केस में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
Oct 14, 2026, 4:29:00 PM
जिला उपभोक्ता आयोग का निर्णय, बिल्डर और बीमा कंपनी को दिया ये आदेश
जिला उपभोक्ता आयोग का निर्णय, बिल्डर और बीमा कंपनी को दिया ये आदेश
Oct 14, 2026, 4:11:00 PM
लोन लेना होगा आसान, AI बदलेगा पूरा सिस्टम!
लोन लेना होगा आसान, AI बदलेगा पूरा सिस्टम!
Oct 14, 2026, 4:09:00 PM
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित किसानों के खातों में 112.52 करोड़ की कृषि इनपुट अनुदान राशि की अंतरित
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित किसानों के खातों में 112.52 करोड़ की कृषि इनपुट अनुदान राशि की अंतरित
Oct 14, 2026, 4:06:00 PM
EPFO ने कर दिया बड़ा बदलाव, अब बार-बार PF से नहीं निकाल सकते पैसा
EPFO ने कर दिया बड़ा बदलाव, अब बार-बार PF से नहीं निकाल सकते पैसा
Oct 14, 2026, 3:55:00 PM
राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, DM-SP ने किया उद्घाटन
राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, DM-SP ने किया उद्घाटन
Oct 14, 2026, 3:49:00 PM
शिक्षक व स्नातक निर्वाचन, चुनावी तैयारी को लेकर बिहार कांग्रेस में अहम पहल
शिक्षक व स्नातक निर्वाचन, चुनावी तैयारी को लेकर बिहार कांग्रेस में अहम पहल
Oct 14, 2026, 3:44:00 PM
बिहार पहुंचे रोहन गुप्ता, एमएलसी चुनाव को लेकर बनी रणनीति
बिहार पहुंचे रोहन गुप्ता, एमएलसी चुनाव को लेकर बनी रणनीति
Oct 14, 2026, 3:41:00 PM