हजारीबाग: मतदाता सूची विशेष गहण पुनरीक्षण, अब्सेंट, स्विफ्ट, डेथ एवं डुप्लीकेट वोटरों की सूची प्रकाशन पर प्रशिक्षण

हजारीबाग: मतदाता सूची विशेष गहण पुनरीक्षण, अब्सेंट, स्विफ्ट, डेथ एवं डुप्लीकेट वोटरों की सूची प्रकाशन पर प्रशिक्षण

बड़कागांव। मतदाता सूची विशेष गहण पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत (एसआईआर) अब्सेंट, स्विफ्ट, डेथ एवं डुप्लीकेट (एएसडीडी) मतदाताओं का तैयार सूची को 22 जुलाई को प्रत्येक बूथ पर प्रकाशित किए जाने से संबंधित प्रखंड के सभी बीएलओ, सुपरवाइजर एवं वालंटियर  का एक दिवसीय प्रशिक्षण बड़कागांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार परिसर में दिया गया। उक्त प्रशिक्षण उपायुक्त रामगढ़ के निर्देशन एवं सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी बड़कागांव कार्यालय के पत्रांक 44/ 2026 के आलोक में आहूत की गई थी। 

प्रशिक्षण बड़कागांव प्रखंड के 127 बूथ के दो पाली में दी गई। पहली पाली में बूथ नंबर 109 से 168 एवं दूसरी पाली में 169 से 235 बूथ के सभी बीएलओ सुपरवाइजर एवं वॉलेंटियर उपस्थित थे। प्रशिक्षण में सहायक निबंध पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि 22 जुलाई को प्रखंड के सभी बूथ पर तैयार अब्सेंट, शिफ्टिंग,डेथ एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची प्रकाशित की जाएगी। 

प्रकाशित सूची पर अंतिम अनापत्ति दर्ज किया जाना है। मुख्य रूप से राजनीतिक दल के कार्यकर्ता इस सूची पर सहमति या अनापत्ति दर्ज करेंगे,ताकि भविष्य में फिर दावा या अनापत्ति करने में कोई कठिनाई नहीं हो। उन्होंने सभी बीएलओ,सुपरवाइजर एवं वॉलिंटियरों को अपने-अपने बुथ स्तर पर प्रचार-प्रसार कर लोगों से अनापत्ति एवं सहमति दर्ज करने के लिए आमंत्रित करने का निर्देश दिया गया। 

उन्होंने कहा कि 2003 से जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज थी उन मतदाताओं का प्रपत्र में बाई ओर एवं इसके बाद जिस किसी के साथ अटैच किया गया मतदाताओं का प्रपत्र में दाहिनी ओर पंजीकृत किया जाना है। साथ ही साथ प्रशिक्षण में सत प्रतिशत मतदाता सूची को पुरा करने पर बुथ नंबर 193 मध्य विद्यालय बादम के बीएलओ राजकुमारी देवी एवं सुपरवाइजर सहायक शिक्षक नीरू महतो तथा बूथ नंबर 203 उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोसाई बलिया के बीएलओ कुमकुम पुष्पांजलि एवं सुपरवाइजर पंचायत सचिव गौतम कुमार को बधाई देते हुए स्वागत किया गया। 

बूथ नंबर 193 के मतदाता सूची में कुल 815 मतदाता का नाम दर्ज है जबकि बूथ नंबर 203 के मतदाता सूची में 951 मतदाता का नाम दर्ज है जो सत प्रतिशत पंजीकृत की गई। सहायक निबंधन पदाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि इस प्रकार की जो भी बीएलओ या सुपरवाइजर सत प्रतिशत मतदाता सूची पूरा किए हैं उन्हें सम्मानित करने का काम किया जाएगा। प्रशिक्षण शशि कुमार एवं संजय कुमार दिया।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट 

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM