हजारीबाग: केरेडारी के चट्टीबारियातू में ग्रामीणों की बैठक, CCL, NTPC, BGR समेत कंपनियों के खिलाफ बुलंद हुई आवाज

केरेडारी प्रखंड के चट्टीबारियातू में शनिवार को स्थानीय लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में CCL चंद्रगुप्त, NTPC, BGR, रितविक सहित क्षेत्र में कार्यरत सभी कंपनियों के खिलाफ ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी मांगें रखीं।

हजारीबाग: केरेडारी के चट्टीबारियातू में ग्रामीणों की बैठक, CCL, NTPC, BGR समेत कंपनियों के खिलाफ बुलंद हुई आवाज
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 11, 2026, 10:04:00 PM

केरेडारी, हजारीबाग: केरेडारी प्रखंड के चट्टीबारियातू में शनिवार को स्थानीय लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में CCL चंद्रगुप्त, NTPC, BGR, रितविक सहित क्षेत्र में कार्यरत सभी कंपनियों के खिलाफ ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी मांगें रखीं और सरकार से त्वरित समाधान की मांग की।

*बैठक में रखी गई 9 प्रमुख मांगें*

ग्रामीणों ने बैठक में सर्वसम्मति से निम्न मांगें रखीं:  

1. *विस्थापन की समस्या का समाधान*  

2. *स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार*  

3. *स्थानीय लोगों को लोकल सेल/ठेकेदारी में भागीदारी*  

4. *भूमि का उचित एवं सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा*  

5. *बाईपास रोड का निर्माण*  

6. *आधुनिक सुविधा युक्त स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना*  

7. *डिग्री कॉलेज का निर्माण*  

8. *निर्बाध बिजली आपूर्ति*  

9. *क्षेत्र की सड़कों पर नियमित जल छिड़काव*

ग्रामीणों ने कहा कि कंपनियां क्षेत्र से कोयला और खनिज निकालकर करोड़ों कमा रही हैं, लेकिन स्थानीय लोगों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं।

*आंदोलन की चेतावनी*  

बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि कंपनी प्रबंधन और सरकार इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं करती है तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। 

*नेताओं ने दिया समर्थन*  

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र कुमार सिंह, प्रीतम साहू, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नारायण यादव, युवा भाजपा नेता प्रकाश गुप्ता, आशेश्वर यादव, भुनेश्वर साव, नारायण साव, तेजो साव, श्री राम साव, राजीव कुमार, टिकन महतो, रूपन गंझू, आशीष गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

नेताओं ने ग्रामीणों की सभी मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और विस्थापितों के हक के लिए भाजपा सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी।

बैठक में महिलाओं और युवाओं की भी बड़ी भागीदारी रही। सभी ने एक स्वर में "हमारी मांगें पूरी करो" के नारे लगाए।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

हजारीबाग: केरेडारी के चट्टीबारियातू में ग्रामीणों की बैठक, CCL, NTPC, BGR समेत कंपनियों के खिलाफ बुलंद हुई आवाज
हजारीबाग: केरेडारी के चट्टीबारियातू में ग्रामीणों की बैठक, CCL, NTPC, BGR समेत कंपनियों के खिलाफ बुलंद हुई आवाज
Jul 11, 2026, 10:04:00 PM
राधाकृष्ण किशोर की नाराजगी पर RJD की चिंता, कैलाश यादव बोले- सरकार ले ठोस फैसला
राधाकृष्ण किशोर की नाराजगी पर RJD की चिंता, कैलाश यादव बोले- सरकार ले ठोस फैसला
Jul 11, 2026, 5:46:00 PM
महाराजगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तेहार, अब होगी कुर्की-जब्ती...
महाराजगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तेहार, अब होगी कुर्की-जब्ती...
Jul 11, 2026, 5:40:00 PM
चास नगर निगम की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की होगी जांच
चास नगर निगम की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की होगी जांच
Jul 11, 2026, 4:43:00 PM
राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, मानिक राव ठाकरे ने पीएम मोदी से मांगा जवाब
राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, मानिक राव ठाकरे ने पीएम मोदी से मांगा जवाब
Jul 11, 2026, 4:37:00 PM
पुलिस ने की बडी कार्रवाई, स्मैक और हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने की बडी कार्रवाई, स्मैक और हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार
Jul 11, 2026, 4:37:00 PM
हवा में अटका रहा सीएम सम्राट चौधरी का हेलिकॉप्टर, सुरक्षा एजेंसी हुई अलर्ट
हवा में अटका रहा सीएम सम्राट चौधरी का हेलिकॉप्टर, सुरक्षा एजेंसी हुई अलर्ट
Jul 11, 2026, 4:30:00 PM
घर में चल रही थी अवैध मिनी गन फैक्ट्री, पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में हथियार बरामद
घर में चल रही थी अवैध मिनी गन फैक्ट्री, पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Jul 11, 2026, 4:18:00 PM
निर्माणाधीन भवन से एक ट्रक अंग्रेजी शराब बरामद, पुलिस जांच में जुटी
निर्माणाधीन भवन से एक ट्रक अंग्रेजी शराब बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 11, 2026, 4:04:00 PM
घोसी चैती पीपर कांड पर भाकपा (माले) का प्रतिवाद मार्च, जमकर की नारेबाजी
घोसी चैती पीपर कांड पर भाकपा (माले) का प्रतिवाद मार्च, जमकर की नारेबाजी
Jul 11, 2026, 3:58:00 PM