गिद्दी ए चौक पर 20 जुलाई को छात्र-युवा विरोध सभा, जंतर-मंतर कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान

गिद्दी ए चौक पर 20 जुलाई को छात्र-युवा विरोध सभा, जंतर-मंतर कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान

गिद्दी (डाड़ी)। हजारीबाग जिले के डाड़ी प्रखंड अंतर्गत गिद्दी में 20 जुलाई को छात्र-युवा विरोध सभा आयोजित की जाएगी। इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) हजारीबाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र-युवा आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा की है। 

संगठन ने कहा कि आंदोलनकारियों के साथ की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ है और इससे छात्र-युवाओं में असंतोष बढ़ा है। जिला सचिव मनीष यादव ने बताया कि देशभर के छात्र-युवा पेपर लीक, भर्ती घोटालों, शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का समाधान करने के बजाय आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन ने 20 जुलाई (सोमवार) को शाम 4 बजे गिद्दी ए चौक पर आयोजित विरोध सभा में छात्र-युवाओं, बुद्धिजीवियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

सभा में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर आवाज उठाई जाएगी तथा पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने सहित कई मांगों को प्रमुखता से रखा जाएगा।

हजारीबाग से सुनील ठाकुर की रिपोर्ट 

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM