सांसद की अनुशंसा पर बीएसएनएल टीएसी सदस्य नामित, केरेडारी से महेंद्र सिंह को मिली जगह

झारखंड के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल की अनुशंसा पर केंद्रीय संचार मंत्रालय ने बीएसएनएल की दूरसंचार सलाहकार समिति - TAC में पांच सदस्यों के नामांकन को मंजूरी दे दी है।

सांसद की अनुशंसा पर बीएसएनएल टीएसी सदस्य नामित, केरेडारी से महेंद्र सिंह को मिली जगह

झारखंड के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल की अनुशंसा पर केंद्रीय संचार मंत्रालय ने बीएसएनएल की दूरसंचार सलाहकार समिति - TAC में पांच सदस्यों के नामांकन को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में मंत्रालय की ओर से 27 जुलाई 2026 को आधिकारिक पत्र जारी किया गया।

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने सांसद द्वारा भेजे गए योग्य व्यक्तियों में से पांच नामों को समिति सदस्य के रूप में नामित किया है। इनमें योगेश कुमार दांगी, भुरकुंडा मंडल, रामगढ़, रणधीर कुमार सिंह घाटो मंडल, रामगढ़, राजेंद्र कुमार चंद्रवंशी (सिंह) चौपारण मंडल, हजारीबाग, सुरेंद्र प्रसाद करौंच पदमा मंडल, हजारीबाग और महेंद्र कुमार सिंह केरेडारी मंडल, हजारीबाग शामिल हैं।  

सदस्य समिति में जगह मिलने के बाद महेंद्र सिंह ने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। केरेडारी और आसपास के क्षेत्र में बीएसएनएल की नेटवर्क और सेवा से जुड़ी जो भी समस्याएं हैं, उसे मैं समिति के सामने मजबूती से रखूंगा। हमारी कोशिश होगी कि गांव-गांव तक बेहतर मोबाइल और इंटरनेट सेवा पहुंचे। वहीं सांसद मनीष जायसवाल ने सभी नव-नामित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी सदस्य दूरसंचार सेवाओं से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से समिति के समक्ष रखेंगे और बीएसएनएल की सेवाओं को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इधर क्षेत्रवासियों ने महेंद्र सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।‎

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Oct 16, 2026, 7:48:00 PM
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
Oct 16, 2026, 7:30:00 PM
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
Oct 16, 2026, 7:18:00 PM
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM