बेलगाम हुए अपराधी, हथियार के दम पर 30 लाख के आभूषणों की लूट

बेलगाम हुए अपराधी, हथियार के दम पर 30 लाख के आभूषणों की लूट
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 08, 2026, 7:55:00 AM

झारखंड से बडी खबर है। यहां बेलगाम हो चुके अपराधियों ने लूट की बडी घटना को अंजाम दिया है। मिली खबर के अनुसार अपराधियों ने हथियार के दम पर गहनों की बडी लूट की है। घटना गुमला जिले की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली खबर के अनुसार गुमला जिले में मनबढ हो चुके अपराधियों ने कानून व्यवस्था को सीधे सीधे आइना दिखाया है। बताया जा रहा है कि बेखौफ हो चुके अपराधियों ने प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए मंगलवार की रात जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में स्थित माही ज्वेलर्स के मालिक मनीष सोनी से हथियार के बल पर लगभग 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों को लूट लिया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात साढे नौ बजे के करीब मनीष सोनी पालकोट बाजार स्थित अपनी जूलरी शॉप को बंद कर के अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने मनीष को घेर लिया और हथियार के दम पर उनके पास मौजूद 30 लाख रूपये से भी ज्यादा के आभूषणों को लूट लिया। इनमें सोने और चांदी दोनों के ही आभूषण शामिल थे। जानकारी के अनुसार बाइक पर तीन अपराधी सवार थे। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए।

अपराधियों के द्वारा सरेआम रोक कर इस घटना को अंजाम देने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी छा गयी, साथ ही गुमला जिला प्रशासन में भी हडकंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड एकत्र हो गयी। सब एक दूसरे से मामले की जानकारी लेते हुए नजर आये। इधर सूचना मिलने के बाद पालकोट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है। मिली खबर के अनुसार पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देख रही है और सूचना के आधार पर छापेमारी भी शुरू कर दी गयी है। लूटकांड  की घटना में कुल तीन अपराधियों के संलिप्ता की बात अब तक सामने आ रही है। पुलिस हर बिंदु पर जांच में जुटी हुई है।

गुमला से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Jul 13, 2026, 7:55:00 PM
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
Jul 13, 2026, 7:51:00 PM
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
Jul 13, 2026, 7:45:00 PM
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
Jul 13, 2026, 7:24:00 PM
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
Jul 13, 2026, 7:18:00 PM
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
Jul 13, 2026, 6:52:00 PM
 सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
Jul 13, 2026, 6:42:00 PM
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
Jul 13, 2026, 6:28:00 PM
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
Jul 13, 2026, 6:14:00 PM
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
Jul 13, 2026, 6:08:00 PM