बेड़ो ह*त्याकांड में पुलिस का एक्शन, हथि*यार के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बेड़ो ह*त्याकांड में पुलिस का एक्शन, हथि*यार के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र में नौ जुलाई को हुई रविन्द्र मुंडा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी गहन पड़ताल की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मधुपुर अखड़ा के समीप 26 वर्षीय रविन्द्र मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बेड़ो थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में बेड़ो के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी विकाश मुंडा (26), निवासी सुवार टोली, थाना बेड़ो, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग करना चाहता था। इसी दौरान रविन्द्र मुंडा ने उसे ऐसा करने से रोका, जिससे दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित तौर पर रविन्द्र मुंडा पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपियों; विकाश महतो और विजय मुंडा को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं घटना में इस्तेमाल की गई पल्सर 220 और होंडा शाइन मोटरसाइकिल पहले ही जब्त की जा चुकी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी विकाश मुंडा का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2017 में अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत तथा वर्ष 2023 में हत्या के एक अन्य मामले में भी केस दर्ज है।

इस पूरी कार्रवाई को बेड़ो के पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने अंजाम दिया। टीम में पुलिस निरीक्षक उत्तम कुमार उपाध्याय, थाना प्रभारी कफील अहमद समेत बेड़ो थाना के कई पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जबकि मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं की जांच अभी भी जारी है।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM