मुंबई के शराब दुकान से लाखों रुपये चुराने वाले चोर गिरिडीह से गिरफ्तार

 मुंबई के शराब दुकान से लाखों रुपये चुराने वाले चोर गिरिडीह से गिरफ्तार

गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के नगरी गांव से मुंबई पुलिस ने सोमवार को दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान महेश पंडित और सुभाष कुमार नायक के रूप में हुई है, जो मुंबई के विक्रोली इलाके में शराब की दुकान से चोरी के बाद फरार चल रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, सुभाष कुमार नायक और उसका साथी महेश पंडित मिलकर विक्रोली स्थित एक शराब दुकान से लाखों रुपये नकद चोरी कर अपने पैतृक गांव निमियाघाट भाग गए थे। चोरी की घटना की शिकायत दुकान मालिक ने विक्रोली थाना, मुंबई में दर्ज कराई थी।

एफआईआर दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपियों का पता लगाने में जुट गई और गिरिडीह पुलिस के सहयोग से नगरी गांव में छापेमारी की। इस कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने बताया कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण गिरिडीह सदर अस्पताल में कराया गया। जांच पूरी होने के बाद मुंबई पुलिस उन्हें वापस ले जाने की प्रक्रिया में है।

Trending News

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
Aug 29, 2026, 5:52:00 PM
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
Aug 29, 2026, 5:44:00 PM
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
Aug 29, 2026, 5:32:00 PM