गिरिडीह के वरिष्ठ चिकित्सक की संदिग्ध मौ*त, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस

गिरिडीह के वरिष्ठ चिकित्सक की संदिग्ध मौ*त, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस

गिरिडीह जिले के जाने-माने चिकित्सक और सदर अस्पताल के पूर्व डिप्टी सुपरिंटेंडेंट (डीएस) डॉ. बीएन झा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी गांव स्थित एक कुएं में उनका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में शव पर किसी तरह के बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

घटना को लेकर भाजपा नेता विनय सिंह ने बताया कि डॉ. बीएन झा लंबे समय तक गिरिडीह सदर अस्पताल में डीएस के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। सेवानिवृत्ति के बाद भी वह लोगों का उपचार कर रहे थे और जिले में एक सम्मानित चिकित्सक के रूप में उनकी पहचान थी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से डॉ. झा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे, बावजूद इसके वह नियमित रूप से सुबह टहलने के लिए घर से निकलते थे। सोमवार को इसी दौरान उनका शव लखारी स्थित कुएं में मिला।

विनय सिंह ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जिले ने एक अनुभवी और संवेदनशील चिकित्सक को खो दिया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि डॉ. झा की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई।

घटना की सूचना मिलने के बाद कई चिकित्सक और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। सभी ने डॉ. झा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें समाज के प्रति समर्पित चिकित्सक बताया।

पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कुएं में गिरने से उनकी जान गई हो सकती है, लेकिन फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
Sep 01, 2026, 5:53:00 PM
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
Sep 01, 2026, 5:42:00 PM