संतोषी माता मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुईं कल्पना सोरेन, क्षेत्र की समृद्धि के लिए मांगी दुआ

संतोषी माता मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुईं कल्पना सोरेन, क्षेत्र की समृद्धि के लिए मांगी दुआ

गिरिडीह के मकतपुर रोड स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने विधिवत अनुष्ठान में भाग लेते हुए माता के समक्ष शीश नवाया और राज्य व क्षेत्र की खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया।

विधायक कल्पना सोरेन इन दिनों दो दिवसीय गिरिडीह दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन जब वे मंदिर परिसर पहुंचीं, तो प्रशासन और स्थानीय निकाय के कई प्रमुख अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार और झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

मंदिर पहुंचने पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति ने उनका भव्य स्वागत किया। समिति से जुड़े प्रदीप अग्रवाल, सतीश साव, दिलीप केसरी, डिम्पल साव, दीपक मोदी और टुनटुन केसरी ने उनका अभिनंदन किया। वहीं, स्थानीय महिलाओं ने उन्हें माला पहनाकर और माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक ने मंदिर के नव-निर्मित स्वरूप की सराहना करते हुए कहा कि यह श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए ऐसे धार्मिक आयोजनों को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने वाला बताया।

Trending News

गोल्फ ग्राउंड में बार-बार मेले से खेल ठप, खिलाड़ियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस ने लिखा पत्र
गोल्फ ग्राउंड में बार-बार मेले से खेल ठप, खिलाड़ियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस ने लिखा पत्र
Sep 05, 2026, 12:25:00 PM
नदियां उफान पर, डूबने लगे खेत-खलियान, सांसद खुद DM-SP के साथ उतरे पानी में..
नदियां उफान पर, डूबने लगे खेत-खलियान, सांसद खुद DM-SP के साथ उतरे पानी में..
Sep 05, 2026, 12:05:00 PM
'नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों और मठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
'नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों और मठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sep 05, 2026, 11:47:00 AM
अब सरकार की सहमति के बिना CBI बिहार में नहीं कर सकेगी जांच, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
अब सरकार की सहमति के बिना CBI बिहार में नहीं कर सकेगी जांच, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
Sep 05, 2026, 11:30:00 AM
पटना में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, शराबबंदी को खुली चुनौती या संगठित सिंडिकेट की बड़ी साजिश?
पटना में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, शराबबंदी को खुली चुनौती या संगठित सिंडिकेट की बड़ी साजिश?
Sep 05, 2026, 11:05:00 AM
इस्कॉन बोकारो में जन्माष्टमी महोत्सव, कृष्ण लीलाओं पर नृत्य-नाटिका ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया
इस्कॉन बोकारो में जन्माष्टमी महोत्सव, कृष्ण लीलाओं पर नृत्य-नाटिका ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया
Sep 05, 2026, 10:48:00 AM
खान सर पर एक और केस, SSP से शिकायत, धोखाधड़ी, विश्वासघात और अवैध कब्जे का आरोप
खान सर पर एक और केस, SSP से शिकायत, धोखाधड़ी, विश्वासघात और अवैध कब्जे का आरोप
Sep 05, 2026, 10:24:00 AM
ट्रेन की फर्स्ट एसी कोच, हसीन चेहरा और मॉडर्न ड्रेस, जब सूटकेस खुला तो पुलिस भी रह गयी दंग
ट्रेन की फर्स्ट एसी कोच, हसीन चेहरा और मॉडर्न ड्रेस, जब सूटकेस खुला तो पुलिस भी रह गयी दंग
Sep 05, 2026, 9:34:00 AM
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 28 लाख की आबादी प्रभावित, 13 जिलों में हालात गंभीर; 200 सड़कें डूबीं, 120 स्कूल बंद
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 28 लाख की आबादी प्रभावित, 13 जिलों में हालात गंभीर; 200 सड़कें डूबीं, 120 स्कूल बंद
Sep 05, 2026, 9:20:00 AM
पांच वर्षीय मासूम का कान्हा बनना पड़ा भारी, ऐसे हुई मौत, पसरा मातम
पांच वर्षीय मासूम का कान्हा बनना पड़ा भारी, ऐसे हुई मौत, पसरा मातम
Sep 05, 2026, 8:15:00 AM