गिरिडीह में हथियारबंद डकैतों ने सीएससी संचालक के घर से लूटे साढ़े चार लाख, परिवार को बनाया बंधक

गिरिडीह में हथियारबंद डकैतों ने सीएससी संचालक के घर से लूटे साढ़े चार लाख, परिवार को बनाया बंधक

गिरिडीह जिले के भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत चिताखारो गांव में बुधवार की रात एक सनसनीखेज डकैती की घटना सामने आई है। देर रात लगभग एक बजे छह नकाबपोश अपराधियों ने सीएससी संचालक संजय वर्मा के घर पर धावा बोलकर नकदी और कीमती जेवरात सहित करीब साढ़े चार लाख रुपये की संपत्ति लूट ली।

डकैतों ने हथियार के बल पर बनाया परिवार को बंधक
जानकारी के अनुसार, लूट की गई संपत्ति में लगभग ढाई लाख रुपये नकद, एक ड्रोन कैमरा और सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं। संजय वर्मा अपने आवास से ही कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) और जनरल स्टोर का संचालन करते हैं।

पीड़ित संजय वर्मा ने बताया कि रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर परिवार के साथ सो गए थे। आधी रात के करीब छह सशस्त्र डकैतों ने मुख्य दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और रिवॉल्वर दिखाकर सभी को अपने कब्जे में ले लिया। अपराधी हिंदी में आपस में बातचीत करते रहे और अलमारी, बक्सों की तलाशी लेकर नकदी व कीमती सामान समेट ले गए।

पुलिस ने शुरू की तलाशी अभियान
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ धनंजय राम और ओपी प्रभारी अमन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से पूछताछ की। पुलिस ने तुरंत इलाके में घेराबंदी कर अपराधियों की तलाश तेज कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

Trending News

अमेठी में अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी BJP में शामिल
अमेठी में अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी BJP में शामिल
Oct 14, 2026, 2:49:00 PM
राघोपुर पहुंचकर चिराग पासवान ने पीड़ितों को बंधाया ढाढ़स, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, राहत और मुआवजे की घोषणा
राघोपुर पहुंचकर चिराग पासवान ने पीड़ितों को बंधाया ढाढ़स, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, राहत और मुआवजे की घोषणा
Oct 14, 2026, 2:47:00 PM
RIMS व सदर अस्पताल में चिकित्सकों का सफल जुटान, निदेशक कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मांगों पर कार्रवाई का आग्रह
RIMS व सदर अस्पताल में चिकित्सकों का सफल जुटान, निदेशक कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मांगों पर कार्रवाई का आग्रह
Oct 14, 2026, 2:30:00 PM
साइबर ठगी से रहें सावधान, आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67 फीसदी लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी पैसा
साइबर ठगी से रहें सावधान, आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67 फीसदी लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी पैसा
Oct 14, 2026, 2:15:00 PM
नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, राघोपुर पहुंचे चिराग पासवान, घटनास्थल का ले रहे जायजा, कहा-बहुत बड़ी लापरवाही
नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, राघोपुर पहुंचे चिराग पासवान, घटनास्थल का ले रहे जायजा, कहा-बहुत बड़ी लापरवाही
Oct 14, 2026, 1:48:00 PM
13 बच्चों की मौत से दहला राघोपुर, प्रशासनिक व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश,  'DM हाय-हाय' के नारे
13 बच्चों की मौत से दहला राघोपुर, प्रशासनिक व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश, 'DM हाय-हाय' के नारे
Oct 14, 2026, 1:02:00 PM
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में शामिल बिहार मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में शामिल बिहार मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Oct 14, 2026, 1:00:00 PM
भोज बना काल, रामप्रवेश राय की बदनसीबी देखिए, भोज खाने गए थे लेकिन 7 बच्चे की लाश घर आई
भोज बना काल, रामप्रवेश राय की बदनसीबी देखिए, भोज खाने गए थे लेकिन 7 बच्चे की लाश घर आई
Oct 14, 2026, 12:43:00 PM
अनंत सिंह के नालंदा दौरे से पहले जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का बड़ा बयान, चुनाव पर पड़ेगा असर
अनंत सिंह के नालंदा दौरे से पहले जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का बड़ा बयान, चुनाव पर पड़ेगा असर
Oct 14, 2026, 12:08:00 PM
INDvsWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज, जीत के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें
INDvsWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज, जीत के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें
Oct 14, 2026, 11:43:00 AM