गिरिडीह : गड्ढे में पलटी उज्जवल पब्लिक स्कूल की गाड़ी, 3 बच्चे घायल

गिरिडीह : गड्ढे में पलटी उज्जवल पब्लिक स्कूल की गाड़ी, 3 बच्चे घायल

गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक गंभीर दुर्घटना होते-होते बच गई। गांधी मैदान के पास पीसीसी सड़क पर उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की वैन तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। वैन में करीब 10 स्कूली बच्चे सवार थे।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में तीन बच्चों को चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तिसरी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया।

घायल बच्चों की पहचान 12 वर्षीय मुस्कान कुमारी (पिता गणेश पासवान), 8 वर्षीय बिपिन सिंह (पिता शारदा सिंह) और 10 वर्षीय मरिता बेसरा के रूप में हुई है। बताया गया है कि तीनों बच्चे बुटवरिया गांव के रहने वाले हैं।

मोड़ पर बिगड़ा संतुलन, गड्ढे में पलटी वैन

स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, स्कूल वैन (रजिस्ट्रेशन नंबर JH10BT3853) रोज की तरह बुटवरिया गांव से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान नवनिर्मित पीसीसी सड़क के एक मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वैन सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी।

परिजनों का कहना है कि चालक को पहले भी तेज गति से वाहन चलाने को लेकर कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन लापरवाही जारी रही।

सड़क की स्थिति और चालक की योग्यता पर उठे सवाल

ग्रामीणों ने इस दुर्घटना के लिए सड़क किनारे मौजूद गड्ढों को भी जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि यदि गड्ढों को समय पर भर दिया जाता, तो हादसा टल सकता था। साथ ही लोगों ने चालक के अप्रशिक्षित होने और उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने का भी आरोप लगाया है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। बताया जा रहा है कि एम-परिवहन पोर्टल पर वाहन की जानकारी जांचने पर सामने आया कि वैन का फिटनेस 28 मार्च 2021 तक ही वैध था, जबकि वाहन का बीमा 25 मार्च 2020 को ही समाप्त हो चुका था।

पहले भी विवादों में रहा है स्कूल

स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि उक्त विद्यालय से जुड़ा यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले स्कूल में एक छात्र के साथ शिक्षक द्वारा कथित मारपीट की शिकायत सामने आई थी, जिसकी जांच विभाग द्वारा की जा चुकी है।

घटना के बाद अभिभावकों में नाराजगी बढ़ गई है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और प्रशासन से स्कूल वाहनों की नियमित जांच कराने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Trending News

धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM