गिरिडीह: SIR के दौरान वृद्ध महिला BLO से मारपीट, मोबाइल भी छीना, नगर थाना में शिकायत दर्ज

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की शुरुआत के साथ ही गिरिडीह में बीएलओ (Booth Level Officer) की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला बीएलओ के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है।

 गिरिडीह: SIR के दौरान वृद्ध महिला BLO से मारपीट, मोबाइल भी छीना, नगर थाना में शिकायत दर्ज

गिरिडीह। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की शुरुआत के साथ ही गिरिडीह में बीएलओ (Booth Level Officer) की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला बीएलओ के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित बीएलओ ने नगर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, बीएलओ रूबी प्रवीण गुरुवार को नगर थाना क्षेत्र स्थित व्हिट्टी बाजार के कुंजड़ा मोहल्ला में एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सत्यापन कार्य करने गई थीं। बताया गया कि वह मस्जिद गली तक सर्वेक्षण का कार्य कर रही थीं। इसी दौरान मोहल्ले के निवासी मोहम्मद फैयाज और उसके बेटे ने उनके साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया।

पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने दोनों को सर्वेक्षण प्रक्रिया की जानकारी देने और समझाने का प्रयास किया, तो आरोपितों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। इतना ही नहीं, उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया और उनके साथ मारपीट की गई। वृद्धावस्था में हुई इस घटना से घबराई रूबी प्रवीण किसी तरह वहां से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचीं और अपने अन्य बीएलओ साथियों को घटना की जानकारी दी।

शुक्रवार को रूबी प्रवीण अन्य महिला बीएलओ के साथ नगर थाना पहुंचीं और मोहम्मद फैयाज एवं उसके बेटे के खिलाफ लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। आवेदन में उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।

घटना के बाद जिले के बीएलओ कर्मियों में नाराजगी देखी जा रही है। महिला बीएलओ ने कहा कि चुनाव आयोग के महत्वपूर्ण कार्य के दौरान यदि फील्ड में कार्यरत कर्मियों के साथ इस तरह की घटनाएं होंगी तो निष्पक्ष और सुचारू रूप से सर्वेक्षण कार्य करना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा बीएलओ को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

गिरिडीह से शुभम की रिपोर्ट 

Trending News

कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
Sep 02, 2026, 5:52:00 PM
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
Sep 02, 2026, 5:49:00 PM
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
Sep 02, 2026, 5:09:00 PM
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 5:04:00 PM
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 02, 2026, 4:59:00 PM
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
Sep 02, 2026, 4:54:00 PM
अवैध नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, संचालकों में हड़कंप
अवैध नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, संचालकों में हड़कंप
Sep 02, 2026, 4:21:00 PM
झूठे अपहरण का नाटक रच परिजनों से दो लाख मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल
झूठे अपहरण का नाटक रच परिजनों से दो लाख मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 4:01:00 PM
पटना में होगी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्थापना, सभी जिलों में होगा अटल कला भवन का निर्माण: मंत्री
पटना में होगी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्थापना, सभी जिलों में होगा अटल कला भवन का निर्माण: मंत्री
Sep 02, 2026, 3:57:00 PM
पुलिस ज्यादती पर पॉक्सो कोर्ट का कड़ा रुख, भोरे थानाध्यक्ष समेत तीन दारोगा और पुलिसकर्मियों पर चलेगा ट्रायल
पुलिस ज्यादती पर पॉक्सो कोर्ट का कड़ा रुख, भोरे थानाध्यक्ष समेत तीन दारोगा और पुलिसकर्मियों पर चलेगा ट्रायल
Sep 02, 2026, 3:49:00 PM