गिरिडीह में छात्रों के बीच बांटे गये साइकिल, पाकर खिले चेहरे

गिरिडीह में छात्रों के बीच बांटे गये साइकिल, पाकर खिले चेहरे

गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड कार्यालय परिसर में वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत एक भव्य समारोह का आयोजन कर साइकिल वितरण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा-8 के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग (OBC) के अनुमोदित छात्र-छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से फीता काटकर की गई।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह, महेंद्र रविदास (प्रखंड विकास पदाधिकारी), पवन चौधरी (जिला परिषद सदस्य) सांसद प्रतिनिधि नवीन यादव, जेएमएम युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष शुभम भानु के अलावा गावां के मुखिया कन्हाई कुमार और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रवि कुमार शामिल थे। 

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से साइकिलें सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों, विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। साइकिल मिलने से दूर-दराज के गांवों से आने वाले विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। इससे न सिर्फ उनके समय की बचत होगी, बल्कि पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा।

इस वितरण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने सराहनीय व सक्रिय भूमिका निभाई। नई साइकिलें पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने सरकार व प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

गिरिडीह से शुभम की रिपोर्ट

Trending News

बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
Sep 01, 2026, 5:53:00 PM
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
Sep 01, 2026, 5:42:00 PM