घाटशिला उपचुनाव: सीमावर्ती जिलों में संयुक्त सुरक्षा अभियान, तीन राज्यों की पुलिस मिलकर करेगी निगरानी

घाटशिला उपचुनाव: सीमावर्ती जिलों में संयुक्त सुरक्षा अभियान, तीन राज्यों की पुलिस मिलकर करेगी निगरानी

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की गई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड के अभियान पुलिस महानिरीक्षक एवं राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ने की।

बैठक में आगामी 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के मद्देनज़र सुरक्षा के सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि झारग्राम और पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) तथा मयूरभंज (ओडिशा) जैसे सीमावर्ती जिलों में संयुक्त रूप से कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अपराधियों, नक्सलियों, असामाजिक तत्वों और अवैध शराब, मादक पदार्थों, हथियारों एवं धन के अंतर्राज्यीय परिवहन पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।

इसके लिए मिरर चेक पोस्ट को सक्रिय करने, वांछित अपराधियों, वारंटियों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया गया। तीनों राज्यों की पुलिस के बीच नियमित रूप से सूचनाओं का आदान-प्रदान होगा और समन्वयित अभियान चलाया जाएगा ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

बैठक में झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के डीआईजी, एसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इस समन्वित पहल को घाटशिला उपचुनाव की तैयारी में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Trending News

लोन लेना होगा आसान, AI बदलेगा पूरा सिस्टम!
लोन लेना होगा आसान, AI बदलेगा पूरा सिस्टम!
Oct 14, 2026, 4:09:00 PM
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित किसानों के खातों में 112.52 करोड़ की कृषि इनपुट अनुदान राशि की अंतरित
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित किसानों के खातों में 112.52 करोड़ की कृषि इनपुट अनुदान राशि की अंतरित
Oct 14, 2026, 4:06:00 PM
EPFO ने कर दिया बड़ा बदलाव, अब बार-बार PF से नहीं निकाल सकते पैसा
EPFO ने कर दिया बड़ा बदलाव, अब बार-बार PF से नहीं निकाल सकते पैसा
Oct 14, 2026, 3:55:00 PM
राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, DM-SP ने किया उद्घाटन
राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, DM-SP ने किया उद्घाटन
Oct 14, 2026, 3:49:00 PM
शिक्षक व स्नातक निर्वाचन, चुनावी तैयारी को लेकर बिहार कांग्रेस में अहम पहल
शिक्षक व स्नातक निर्वाचन, चुनावी तैयारी को लेकर बिहार कांग्रेस में अहम पहल
Oct 14, 2026, 3:44:00 PM
बिहार पहुंचे रोहन गुप्ता, एमएलसी चुनाव को लेकर बनी रणनीति
बिहार पहुंचे रोहन गुप्ता, एमएलसी चुनाव को लेकर बनी रणनीति
Oct 14, 2026, 3:41:00 PM
तेजस्वी तो नहीं मीसा पहुंच गई मृतक परिवार से मिलने, सम्राट को बताया अंगूठा छाप, अनपढ़, जाहिल व गंवार
तेजस्वी तो नहीं मीसा पहुंच गई मृतक परिवार से मिलने, सम्राट को बताया अंगूठा छाप, अनपढ़, जाहिल व गंवार
Oct 14, 2026, 3:36:00 PM
 विदेशी इरीना संग रिश्ते पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, शो से बाहर निकलने पर खोला राज
विदेशी इरीना संग रिश्ते पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, शो से बाहर निकलने पर खोला राज
Oct 14, 2026, 3:30:00 PM
 दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, जेल से जमानत पर मुक्त लोगों को थाने में बुलाकर कड़ा निर्देश
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, जेल से जमानत पर मुक्त लोगों को थाने में बुलाकर कड़ा निर्देश
Oct 14, 2026, 3:08:00 PM
56 करोड़ की साइबर ठगी की साजिश नाकाम, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
56 करोड़ की साइबर ठगी की साजिश नाकाम, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 2:58:00 PM