घाटशिला उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने झोंकी ताकत, मैदान में उतरेगी 40 स्टार प्रचारकों की फौज

घाटशिला उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने झोंकी ताकत, मैदान में उतरेगी 40 स्टार प्रचारकों की फौज

आगामी 11 नवंबर को होने वाले घाटशिला उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चुनावी समर को जीतने के लिए पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की विशाल टीम को मैदान में उतारा है। इनमें पांच केंद्रीय मंत्री, तीन मुख्यमंत्री और पांच पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

भाजपा की स्टार प्रचारक सूची में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जुएल उरांव, डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक, अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओड़िशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी भी प्रचार की कमान संभालेंगे।

सूची में झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चंपई सोरेन, मधु कोड़ा और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं। साथ ही भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू, सांसद निशिकांत दुबे, सांसद विद्युत वरण महतो, ढुल्लु महतो, दीपक प्रकाश, अमर बावरी, गीता कोड़ा, नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही, मनोज सिंह, कोचे मुंडा और कई अन्य नेता भी अभियान में जुटेंगे।

पार्टी ने यह रणनीति घाटशिला उपचुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल मानते हुए तैयार की है। सभी स्टार प्रचारक आने वाले दिनों में क्षेत्र का दौरा करेंगे और जनता से भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में वोट की अपील करेंगे।

Trending News

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
Aug 29, 2026, 5:52:00 PM
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
Aug 29, 2026, 5:44:00 PM
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
Aug 29, 2026, 5:32:00 PM