महुआ शराब के गोरखधंधे पर पुलिस का शिकंजा, जंगल में चल रही भट्ठी ध्वस्त

महुआ शराब के गोरखधंधे पर पुलिस का शिकंजा, जंगल में चल रही भट्ठी ध्वस्त

गढ़वा जिले के भवनाथपुर प्रखंड अंतर्गत कैलान गांव के दक्षिणी वन क्षेत्र में झुरहा नदी के किनारे लंबे समय से संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण के अड्डे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर चल रही भट्ठी को नष्ट कर दिया और बड़ी मात्रा में तैयार महुआ शराब तथा शराब बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे सामान को जब्त कर नष्ट कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मुखिया प्रतिनिधि राम प्रताप यादव और उपमुखिया सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक समूह गुप्त सूचना मिलने के बाद जंगल स्थित झुरहा नदी के तट पर पहुंचा। वहां बड़े पैमाने पर महुआ शराब तैयार किए जाने की पुष्टि होने पर तत्काल इसकी सूचना भवनाथपुर थाना को दी गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रजनी रंजन ने बिना देर किए एएसआई उपेंद्र राम के नेतृत्व में पुलिस बल को मौके पर रवाना किया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही अवैध कारोबार में शामिल लोग घने जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने पूरी भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान करीब 30 लीटर तैयार महुआ शराब नष्ट की गई, वहीं शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों और अन्य सामग्री को भी नष्ट कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। फरार आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि झुरहा नदी के किनारे वर्षों से यह अवैध गतिविधि संचालित हो रही थी। आरोप है कि शराब तैयार करने के लिए जंगल में बोरिंग कर चापाकल लगाया गया था, जिससे पानी की व्यवस्था की जाती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार इस अवैध कारोबार के कारण क्षेत्र का सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा था और युवाओं पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा था।

छापेमारी के दौरान ग्रामीण संजय यादव, योगेंद्र यादव, सुनील यादव, करेश यादव, लल्लू यादव, रमेश यादव, मंदीप यादव, उमेश यादव, नागेंद्र साह, शिवनाथ यादव, भीम यादव, बिरबल यादव, अनिल कुमार यादव, सुरेश यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की पहल की सराहना करते हुए जंगल क्षेत्र में नियमित निगरानी और छापेमारी जारी रखने की मांग की, ताकि भविष्य में अवैध महुआ शराब का धंधा दोबारा पनप न सके।

गढ़वा से विकाश कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM