भाई की पत्नी के साथ था अवैध संबंध, राज खुलने की डर से कर दी हत्या, अब गिरफ्तार

भाई की पत्नी के साथ था अवैध संबंध, राज खुलने की डर से कर दी हत्या, अब गिरफ्तार

झारखंड के गढवा जिले के चिनिया थाना अंतर्गत पत्थरपनिया जंगल में मिले शव का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह हत्या अवैध संबंध को छुपाने के लिए की गयी थी। पुलिस ने घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब मामले में आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।

मिली खबर के अनुसार गत 11 जुलाई को गढवा जिले के चिनिया थाना अंतर्गत पाल्हे पत्थरपनिया जंगल में 50 वर्षीय गोला कोरवा का शव बरामद किया गया था। शव को गले में गमछा लगा हुआ था और उसे पेड से लटका दिया गया था। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका व्यक्त की गई थी। उक्त घटना के त्वरित उद्भेदन एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रंका, रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक, रंका अंचल अभिजीत गौतम, थाना प्रभारी, चिनिया बिक्कु कुमार रजक एवं चिनिया थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के साथ एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी टीम के द्वारा मृतक के भाई नारायण कोरवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। 

मिली खबर के अनुसार मृतक के भाई नारायण कोरवा ने पूछताछ में इस बात को स्वीकार किया कि उसका अवैध संबंध अपने भाई गोला कोरवा की पत्नी के साथ था। गोला कोरवा ने घटना वाले दिन उसे अपनी पत्नी के साथ जंगल में देख लिया था। इसके बाद दोनों ने योजना बनायी और मिलकर गोला कोरवा की हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का रूप देने और सबूत को छिपाने के उद्देश्य से शव को गमछे से बांधकर पेड से लटका दिया था।

मामले की तह तक पहुंचने के बाद पुलिस ने इसी क्रम में संकल्पतिया देवी को भी गिरफ्तार किया। जिसने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अब पुलिस आगे की प्रक्रिया में जु्टी हुई है।

गढवा जिले से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
Oct 19, 2026, 12:01:00 PM
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
Oct 19, 2026, 11:46:00 AM
Asian Para Games-2026 : भारत को पहला GOLD, मोना अग्रवाल ने रचा इतिहास
Asian Para Games-2026 : भारत को पहला GOLD, मोना अग्रवाल ने रचा इतिहास
Oct 19, 2026, 11:36:00 AM
रोहिणी का इमोशनल ट्वीट, लिखा- माता-पिता का आशीर्वाद ही ईश्वर का आशीर्वाद
रोहिणी का इमोशनल ट्वीट, लिखा- माता-पिता का आशीर्वाद ही ईश्वर का आशीर्वाद
Oct 19, 2026, 11:20:00 AM
MLC पवन ने मंच से अक्षरा व उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
MLC पवन ने मंच से अक्षरा व उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
Oct 19, 2026, 11:06:00 AM
तेज रफ्तार टेम्पो ने तोड़ा रेलवे फाटक का बूम, चालक गिरफ्तार
तेज रफ्तार टेम्पो ने तोड़ा रेलवे फाटक का बूम, चालक गिरफ्तार
Oct 19, 2026, 10:32:00 AM
अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, कई की हालत नाजुक
अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, कई की हालत नाजुक
Oct 19, 2026, 9:54:00 AM
पुलिस ने 72 घंटे में किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम-प्रसंग में हुई थी हत्या
पुलिस ने 72 घंटे में किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम-प्रसंग में हुई थी हत्या
Oct 18, 2026, 10:50:00 PM
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
SBI CSP केंद्र लूटकांड का पर्दाफाश, पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 बदमाश गिरफ्तार
SBI CSP केंद्र लूटकांड का पर्दाफाश, पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 बदमाश गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 7:15:00 PM