MJM अस्पताल में हंगामा, मृतक की आंख बदले जाने का परिजनों ने लगाया आरोप, प्रबंधन ने किया इनकार

जमशेदपुर के डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मृतक के परिजनों ने शव की आंख बदले जाने का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी में हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही एमजीएम के अधीक्षक मौके पर पहुंचे।

MJM अस्पताल में हंगामा, मृतक की आंख बदले जाने का परिजनों ने लगाया आरोप, प्रबंधन ने किया इनकार

जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मृतक के परिजनों ने शव की आंख बदले जाने का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी में हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही एमजीएम के अधीक्षक मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने की कोशिश की। मृतक की पहचान आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बलाइडीह बस्ती निवासी राजू प्रमाणिक के रूप में हुई है। उसके दोस्त राहुल ने बताया कि बुधवार सुबह उसने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। 

मृतक की पहचान राजू प्रमाणिक के रूप में हुई है

सूचना मिलते ही परिजन उसे पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। स्थिति नाजुक होने के कारण उसे एमजीएम रेफर किया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात होने के कारण परिजन शव को एक दिन के लिए मॉर्चरी में रखे। गुरुवार सुबह जब परिजन मॉर्चरी से शव लेने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उसकी आंखों में असामान्य लालिमा है, जो पहले नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया।

राजू घर का इकलौता चिराग था और वह पेंटिंग का काम करता था - परिजन

परिजनों का कहना है कि राजू घर का इकलौता चिराग था और वह पेंटिंग का काम करता था। वहीं एमजीएम प्रबंधन का कहना है कि राजू प्रमाणिक अस्पताल में ब्रेड डेड ही आया था, इसके बाद मृतक को ठंडा घर में रख दिया गया था। शव के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं हुई है। प्रबंधन का कहना है कि आंख निकाली गई या बदली गई, यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। मौत के बाद व्यक्ति की बॉडी में कई बदलाव होते हैं, वह भी एक कारण हो सकता है। खबर लिखे जाने तक परिजन अधीक्षक के समक्ष हंगामा कर रहे थे। पुलिस और अस्पताल प्रबंधन मामले को शांत कराने में जुटा है।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट

Trending News

संविधान निर्माण में पलामू के दो सपूतों का रहा अहम योगदान, पदाधिकारियों-कर्मियों ने किया सामूहिक वाचन
संविधान निर्माण में पलामू के दो सपूतों का रहा अहम योगदान, पदाधिकारियों-कर्मियों ने किया सामूहिक वाचन
Nov 26, 2026, 5:19:00 PM
नशा मुक्ति दिवस पर स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी
नशा मुक्ति दिवस पर स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी
Nov 26, 2026, 5:19:00 PM
उपायुक्त ने किया SSLNT अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों के रिकॉर्ड में आधार व मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य
उपायुक्त ने किया SSLNT अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों के रिकॉर्ड में आधार व मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य
Nov 26, 2026, 5:15:00 PM
MJM अस्पताल में हंगामा, मृतक की आंख बदले जाने का परिजनों ने लगाया आरोप, प्रबंधन ने किया इनकार
MJM अस्पताल में हंगामा, मृतक की आंख बदले जाने का परिजनों ने लगाया आरोप, प्रबंधन ने किया इनकार
Nov 26, 2026, 5:10:00 PM
रुकवाई गई दूसरी शादी, पटना का रहने वाला है दूल्हा, गुपचुप तरीके से बोकारो में हो रही थी शादी
रुकवाई गई दूसरी शादी, पटना का रहने वाला है दूल्हा, गुपचुप तरीके से बोकारो में हो रही थी शादी
Nov 26, 2026, 4:59:00 PM
'संविधान के सम्मान' और 'नशामुक्त बिहार' के संकल्प के साथ निकली प्रभात फेरी
'संविधान के सम्मान' और 'नशामुक्त बिहार' के संकल्प के साथ निकली प्रभात फेरी
Nov 26, 2026, 4:57:00 PM
CM  सम्राट ने कहा- साल-2030 तक बिहार में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य
CM सम्राट ने कहा- साल-2030 तक बिहार में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य
Nov 26, 2026, 4:49:00 PM
झारखंड विधानसभा में MMDR संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रस्ताव पारित, CM सोरेन बोले-राज्य को हर साल 13 हजार करोड़ का नुकसान
झारखंड विधानसभा में MMDR संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रस्ताव पारित, CM सोरेन बोले-राज्य को हर साल 13 हजार करोड़ का नुकसान
Nov 26, 2026, 4:48:00 PM
संविधान दिवस के अवसर पर 215वीं बटालियन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
संविधान दिवस के अवसर पर 215वीं बटालियन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
Nov 26, 2026, 3:30:00 PM
CSIR-NML के 77वें स्थापना दिवस पर राज्यपाल का संबोधन, बोले- 7 दशक की यात्रा देश के वैज्ञानिक विकास की प्रतीक
CSIR-NML के 77वें स्थापना दिवस पर राज्यपाल का संबोधन, बोले- 7 दशक की यात्रा देश के वैज्ञानिक विकास की प्रतीक
Nov 26, 2026, 3:24:00 PM