रुकवाई गई दूसरी शादी, पटना का रहने वाला है दूल्हा, गुपचुप तरीके से बोकारो में हो रही थी शादी

बोकारो के नया मोड़ स्थित वेस्टर्न फॉर्म में 25 नवंबर की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब शादी समारोह के बीच सिटी थाना पुलिस पहुंच गई। आरोप था कि दूल्हा निवास कुमार वर्मा अपनी पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने जा रहा था।

रुकवाई गई दूसरी शादी, पटना का रहने वाला है दूल्हा, गुपचुप तरीके से बोकारो में हो रही थी शादी

बोकारो। बोकारो के नया मोड़ स्थित वेस्टर्न फॉर्म में 25 नवंबर की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब शादी समारोह के बीच सिटी थाना पुलिस पहुंच गई। आरोप था कि दूल्हा निवास कुमार वर्मा अपनी पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने जा रहा था। बिहार के नालंदा निवासी पहली पत्नी मुस्कान कुमारी की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी।

मुस्कान के अनुसार, उसकी शादी 28 मई 2023 को पटना के संपतचक निवासी निवास से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति पांच लाख रुपये दहेज की मांग करने लगा और मांग पूरी नहीं होने पर उसे घर से निकाल दिया। इस मामले में गौरीचक थाना, पटना में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज है।

मुस्कान की सूचना पर बोकारो पुलिस ने दुल्हन पक्ष को पहली शादी की जानकारी दी। इसके बाद लड़की पक्ष ने विवाह से इनकार कर दिया और बारात बिना शादी किए वापस लौट गई। मुस्कान के परिवार वालों ने कहा कि उन्हें न्याय चाहिए और पति तथा उनके परिजनों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

उपायुक्त ने किया SSLNT अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों के रिकॉर्ड में आधार व मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य

Nov 26, 2026, 5:15:00 PM
MJM अस्पताल में हंगामा, मृतक की आंख बदले जाने का परिजनों ने लगाया आरोप, प्रबंधन ने किया इनकार

Nov 26, 2026, 5:10:00 PM
रुकवाई गई दूसरी शादी, पटना का रहने वाला है दूल्हा, गुपचुप तरीके से बोकारो में हो रही थी शादी
रुकवाई गई दूसरी शादी, पटना का रहने वाला है दूल्हा, गुपचुप तरीके से बोकारो में हो रही थी शादी
Nov 26, 2026, 4:59:00 PM
'संविधान के सम्मान' और 'नशामुक्त बिहार' के संकल्प के साथ निकली प्रभात फेरी

Nov 26, 2026, 4:57:00 PM
CM  सम्राट ने कहा- साल-2030 तक बिहार में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य

Nov 26, 2026, 4:49:00 PM
झारखंड विधानसभा में MMDR संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रस्ताव पारित, CM सोरेन बोले-राज्य को हर साल 13 हजार करोड़ का नुकसान

Nov 26, 2026, 4:48:00 PM
संविधान दिवस के अवसर पर 215वीं बटालियन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

Nov 26, 2026, 3:30:00 PM
CSIR-NML के 77वें स्थापना दिवस पर राज्यपाल का संबोधन, बोले- 7 दशक की यात्रा देश के वैज्ञानिक विकास की प्रतीक

Nov 26, 2026, 3:24:00 PM
'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' पर भाषण प्रतियोगिता, हिमांशी प्रथम, मांडवी द्वितीय

Nov 26, 2026, 3:05:00 PM
 सड़क सुरक्षा पर DM का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट सुधार, बिना हेलमेट भारी जुर्माना, अवैध पार्किंग पर भी लगेगी लगाम

Nov 26, 2026, 2:59:00 PM